ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्पोट्र्स मोड में नजर आए मेयर नीरज पाल… छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल खेलकर खिलाडिय़ों का किया उत्साहवर्धन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्पोट्र्स मोड में नजर आए मेयर नीरज पाल… छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल खेलकर खिलाडिय़ों का किया उत्साहवर्धन

By Bhupendra Sahu
Published: October 10, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल आज छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल के मैदानों में पहुंचे। उन्होंने स्वयं रस्साकशी संखली और भंवरा जैसे खेल खेलकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। महापौर को अपने बीच पाकर उपस्थित सभी का उत्साह दुगुना हो गया और जमकर लोगों ने छत्तीसगढिय़ा पारंपरिक खेल का लुफ्त उठाया। महापौर नीरज पाल आज सेक्टर 9 फुटबॉल ग्राउंड, राधिका नगर स्लॉटर हाउस, शांति नगर दशहरा मैदान और बैकुंठ धाम के जेपी स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वयं छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के खेलों में भाग लिया।

संखली, पिट्टूल, गिल्ली डंडा और भंवरा का खेल उन्होंने ऐसे खेला जैसे इसमें उन्हें पारंगत हासिल हो। उन्होंने उपस्थित सभी से कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास को बल मिलता है वही मोबाइल और टेलीविजन के मद्देनजर खेल एक बेहद अच्छा विकल्प है। छत्तीसगढिय़ा पारंपरिक खेल में अन्य जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं रहे। जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य एवं खेल विभाग के प्रभारी आदित्य सिंह, एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गवई, नेहा साहू, पार्षद अभिषेक मिश्रा आदि ने भी खेल का भरपूर आनंद लिया। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक जिसमें 14 प्रकार के छत्तीसगढिय़ा खेल पिट्टुल, गिल्ली डंडा, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बाटी (कंचा), बिल्ल्स, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद का खेल शामिल है का लोग खेल मैदानों में पहुंचकर और खेलकर खूब आनंद ले रहे हैं। सभी वर्ग और उम्र समूह के लोग खेल के लिए मैदानों की ओर रुख कर रहे हैं और खेल में भाग लेकर विजेता बनने का प्रयास कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर भिलाई के लोगों में काफी उत्साह है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने शहर के आम नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर तथा खेल में भाग लेकर खेल का आनंद लें। खेल मैदान में ही ऑन द स्पॉट पंजीयन की व्यवस्था भी की गई है। कोई भी व्यक्ति पहुंचकर तुरंत ही खेल में भाग ले सकता है। 6 से 11 अक्टूबर तक प्रथम चरण का आयोजन किया जा रहा है। विजेता प्रतिभागी आगे होने वाले चरणों में भाग लेंगे और पुरस्कार प्राप्त करेंगे। सोमवार को राधिका नगर स्लॉटर हाउस मैदान, शांति नगर दशहरा मैदान, जेपी नगर स्कूल बैकुंठधाम पानी टंकी के पास तथा सेक्टर 9 फुटबॉल ग्राउंड में खेल का आयोजन होगा। खेल के दौरान अधिकारियों में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त एनआर रत्नेश, मनीष गायकवाड, पूजा पिल्ले, कार्यपालन अभियंता टीके रणदिवे, सुनील दुबे, कुलदीप गुप्ता तथा महापौर के निज सचिव वसीम खान विशेष रूप से मौजूद रहे।

यह रहे आज के खेल के विजेता प्रतिदिन के खेलों में खिलाड़ी विजेता भी बन रहे हैं। आज के खेल की बात करें तो गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में बालक वर्ग में राजा सोनकर एवं बालिका वर्ग में अंजली वर्मा, लंगडी दौड़ प्रतियोगिता में कुमारी साधना, 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता के बालक वर्ग में निखिल पाल तथा बालिका के 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता में उमा देवांगन विजेता रही, इसके अलावा अन्य मैदानों में भी प्रतिभागियों ने विजय हासिल की है।

देश में सबसे कम बेरोजगारी के मामले में छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर, राज्य की नीतियों की वजह से मिली उपलब्धि
कोरिया में भूकंप झटके, 4.6 रही तीव्रता, चरचा अंडरग्राउंड माइंस में गोफ गिरने से 5 मजदूर घायल
बिग ब्रेकिंग- रात पत्थर मारकर कर युवक की हत्या
Big news : चिटफंड में निवेश कर रुपए गंवा चुके लोगों के लिए खुशखबरी… 2 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी राशि
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कल से शुरू होगा सफर, 12 घंटे में मुंबई से दिल्ली पहुंचेंगे लोग, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने की शपथ दिलाने वाले मंत्री का इस्तीफा, विवादों में आया धर्मांतरण कार्यक्रम देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने की शपथ दिलाने वाले मंत्री का इस्तीफा, विवादों में आया धर्मांतरण कार्यक्रम
Next Article मुलायम सिंह यादव के एक फैसले ने बढ़ाया शहीदों का सम्मान, आइए जानते हैं क्या था उनका यह फैसला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?