रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1871 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं इस दौरान 20 कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1709 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं अब तक प्रदेश में 2527 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 207740 हो गई है। वहीं अब तक 185152 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20061 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिलेवार मिले नए मरीजों में सर्वाधिक रायगढ़ से मिले हैं। यहां से 215 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जांजगीर से 169, रायपुर से 155, बिलासपुर से 136, राजनांदगांव से 125, कोरबा से 123, बालोद से 123, बलौदाबाजार से 94, दुर्ग से 82, धमतरी से 66, गरियाबंद से 53, बेमेतरा से 51, दंतेवाड़ा से 44, सरगुजा से 36, महासमुंद से 36, बस्तर से 36, मुंगेली से 36, कांकेर से 34, कोंडागांव से 31, कोरिया से 30, सूरजपुर से 29, कवर्धा से 28, बलरामपुर से 26, जशपुर से 25, बीजापुर से 15, सुकमा से 8, नारायणपुर से 6, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1 व अन्य राज्य से 4 केस शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 1871 नए मामले… 20 मरीजों की हुई मौत




