रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 18 कोरोना मरीज की मौत हुई है। अब प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 2861 हो गयी है। वहीं कुल 1324 कोरोना पोजेटिव मरीज मिले हैं। और 1739 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं। छत्तीसगढ़ में आज भी सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले है, वहीं दुर्ग में 169 नये केस मिले है। मौत की बात करे तो रायगढ़ में सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि रायपुर में 3 मौत हुई है।





