ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना इफेक्ट: 6 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन, संक्रमण के लिहाज से जिला कलेक्टर लेंगे लॉकडाउन पर निर्णय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना इफेक्ट: 6 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन, संक्रमण के लिहाज से जिला कलेक्टर लेंगे लॉकडाउन पर निर्णय

By @dmin
Published: July 27, 2020
Share
राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन
राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में लाॅकडाउन की अवधि को अब 6 अगस्त तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर गहन विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।

बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में जहां कारोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है उसकी रोकथाम के लिए राज्य शासन ने लाॅकडाउन की अवधि को 28 जुलाई से बढ़ाकर 6 अगस्त तक करने का निर्णय लिया गया है। जिन इलाकों में संक्रमण की स्थिति अधिक है वहां लाॅकडाउन के कायदे कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ।

उच्च स्तरीय बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उपचार हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही अस्पतालों में कोविड -19 के इलाज के लिए बेड की संख्या बढ़ाने, लैब तकनीशियन, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की पूर्ति जिला खनिज निधि न्यास मद से करने के निर्देश जिला कलेक्टरों को दिए गए हैं। उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में खरीफ फसलों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए 28 जुलाई से ही जलाशयों से पानी छोड़ने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में निगम, मंडल, आयोग, प्राधिकरण के शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।

छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री में आए 10 क्रांतिकारी सुधार, घर बैठे रजिस्ट्री के साथ-साथ नामांतरण भी होगा, सीएम साय ने किया शुभारंभ
यूक्रेन से जंग में रूस की मदद को आगे आया चीन तो वह अंजाम भुगतने के लिए रहे तैयार, यूएस की ड्रैगन को भी धमकी
Big news : राष्ट्रीय मंच पर चमका छत्तीसगढ़, 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में बिल्हा देश का सबसे स्वच्छ शहर
गरीबों की रसोई में डाका, 1.40 करोड़ का पीडीएस का राशन घोटाला, 11 पर एफआईआर दर्ज
अग्निपथ योजना: विपक्ष आगबबूला, सरकार ने कहा किसी के बहकावे में न आएं युवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक: एक साथ तीन परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़, तालाब में नहाते समय बच्चों की डूबने से मौत दर्दनाक: एक साथ तीन परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़, तालाब में नहाते समय बच्चों की डूबने से मौत
Next Article Preparation of more than 750 bed covid care center in final condition 750 से अधिक बिस्तर का कोविड केयर सेंटर की तैयारी अंतिम स्थिति में, जल्द रखे जाएंगे कोविड मरीज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?