रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण देश के अन्य राज्यों की तूलना में टेंशन देने वाला बन गया है। यहां रोजाना औसतन 1500 के करीब नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो इस बीच 1413 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, वहीं 1228 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान प्रदेश भर से 7 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 3163 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। 1413 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 64 हजार 898 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक प्रदेश में 2 लाख 44 हजार 247 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 17 हजार 488 हो गई है। जिलेवार मिले नए मरीजों में रायपुर से 224, बिलासपुर से 147, दुर्ग से 141, रायगढ़ से 123, महासमुंद से 88, कोरबा से 84, राजनांदगांव से 78, सूरजपुर से 69, सरगुजा से 61, जांजगीर व जशपुर से 50-50, धमतरी से 46, बालोद से 45, बलौदाबाजार से 39, कोरिया से 33, कवर्धा से 24, बलरामपुर से 22, गरियाबंद से 21, बेमेतरा से 17, कोंडागांव से 10, मुंगेली व कांकेर से 8-8, दंतेवाड़ व सुकमा से 7-7, बस्तर से 5, बीजापुर से 4, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1 तथा अन्य राज्य से 1 शामिल है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़त जारी… पिछले 24 घंटों में सामने आए 1413 नए केस…. 1228 मरीज हुए डिस्चार्ज





