ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार

By @dmin
Published: April 13, 2021
Share
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना टीकाकरण के अभियान को तेज करने के लिए सरकार विदेश में बनी कोविड वैक्सीन्स को इमरजेंसी अप्रूवल देने की तैयारी में है। सरकार की तैयारी यह है कि कोरोना से जंग में ज्यादा टीकों का विकल्प हो ताकि इसके वैक्सीनेशन के दायरे को बढ़ाया जा सके। इससे पहले ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से रूसी वैक्सीन स्पुतनिक ङ्क को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दी जा चुकी है। इस वैक्सीन की डोज इस महीने य़ा फिर अगले महीने के अंत तक उपलब्ध हो सकती हैं। इसके अलावा इसी साल 5 अन्य वैक्सीन्स को भी मंजूरी दी जा सकती है। इस लिस्ट में जॉनसन एंड जॉनसन, जाइडस कैडिला, नोवावैक्स और भारत बायोटेक की नासल वैक्सीन को भी परमिशन मिल सकती है।

कोरोना संकट से निपटने के लिए वैक्सीनेशन को तेज करना जरूरी है और बीते कुछ दिनों में जिस तरह से टीकों की कमी पर सवाल उठे हैं यह चिंताजनक है। महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना और राजस्थान जैसे राज्यों ने बीते सप्ताह कोरोना वैक्सीन की कमी होने की शिकायत की थी। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र पर बरसते हुए कहा था कि वह संक्रमण को रोक नहीं पा रहे हैं और इसलिए इस तरह का पैनिक कर रहे हैं ताकि जिम्मेदारी से बचा जा सके। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि वैक्सीनेशन को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू नहीं होना चाहिए।
देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, ‘मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि यदि केस ज्यादा हैं तो फिर चिंतित न हों। यदि कोई कहता है कि आपकी परफॉर्मेंस खराब है तो किसी भी तरह के दबाव में न आएं। बता दें कि कांग्रेस की ओर से कई बार यह मांग की गई है कि विदेशी वैक्सीन्स को भी अप्रूवल दिया जाए, जिनका वहां इस्तेमाल हो रहा है। पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह अपील की थी। इस बीच देश में 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव चल रहा है ताकि वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज किया जा सके।

Till 8 am today, more than 10.85 crore doses of vaccine have been administered in the country. In last 24 hours, over 40 lakh doses were administered: Union Health Secretary Rajesh Bhushan#COVID19 pic.twitter.com/yOc1K7SBQX

— ANI (@ANI) April 13, 2021

अब तक देश में 10.85 करोड़ लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन
मंगलवार शाम को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण ने कहा था, ‘आज सुबह 8 बजे तक देश में 10.85 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। बीते 24 घंटों में 40 लाख लोगों को कोरोना के टीके दिए जा चुके हैं। बता दें कि देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,61,736 नए केस सामने आए हैं। भले ही सोमवार के मुकाबले यह आंकड़े कम हैं, लेकिन अब भी लगातार चिंता बनी हुई है।

तीन दिवसीय मैनपाट उत्सव का रंगारंग शुभारंभ, मंच पर बिखरी छत्तीसगढिय़ा गीत-संगीत की संस्कृति
Breaking News : दुर्ग पुलिस की पकड़ में आए अंतर्राज्यीय डकैत, पति-पत्नी को बंधक बनाकर की थी लूट
सैनिकों के साहस और वीरता से मिलती है देश प्रेम की सीख : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
फसलचक्र परिवर्तन से जल संरक्षण और कृषि समृद्धि की नई पहचान बन रहा धमतरी
छावनी सूर्यकुंड में छठ की तैयारियों का पार्षद दया सिंह ने लिया जायजा, लोगों ने मिले और समस्याएं भी सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The recovery rate from corona infection reached 98 percent भारत में कोरोना: देश में 89.51 फीसदी मरीज ठीक हुए…. 9.24 फीसदी सक्रिय मामले
Next Article A record 91,172 vaccines were administered in the state on June 21 कोरोना से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में अब तक 44.73 लाख से अधिक टीके लगाए गए…. 4.32 लाख लोगों को दी जा चुकी है टीके की पहली और दूसरी खुराक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?