ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में कोविड-19 के मामले 90 लाख पार, सामने आए 45,882 नए केस, 584 मौतें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में कोविड-19 के मामले 90 लाख पार, सामने आए 45,882 नए केस, 584 मौतें

By @dmin
Published: November 20, 2020
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते कुछ समय से गिरावट के बाद कोरोना के नए मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 45 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले गुरुवार को भी करीब 45 हजार ही संक्रमित मिले थे। पिछले दो दिन से जो कोरोना के नए केस आए हैं, वह करीब ढाई महीने बाद हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भाररत में कोरोना वायरस के 45,882 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 90,04,366 हो गई है। इसी दौरान 584 लोगों की मौतें भी हुई हैं, जिससे भारत में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 1,32,162 पहुंच गई है। फिलहाल, देश में एक्टिव केसों की संख्या 4,43,794 है, जिसमें 491 मामलों की बढ़ोतरी पिछले 24 घंटे के दौरान हुई है।
वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए लोगों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 44,807 लोग रिकवर हुए हैं। कुल मिलाकर अब तक 84,28,410 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि लगातार बारहवें दिन देश में कोरोना वायरस के रोजाना केसों का आंकड़ा 50 हजार से कम रहा। इससे पहले 7 नवंबर को रोजाना मामलों की संख्या 50 हजार से ज्यादा रही थी।
भारत में कोरोना वायरस के मामलों का कुल आंकड़ा 90 लाख पार कर गया है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश है, जिसने 90 लाख का आंकड़ा पार किया है। हालांकि, सितंबर में कोरोना पिक के बाद नए मामलों में गिरावट देखी गई। लेकिन त्योहारी सीजन में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल रही है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

मैडोना ने अपने ही खून को खुद को चढा़कर किया उपचार
कामधेनु विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय कड़कनाथ एवं अन्य मुर्गियों के पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
राजधानी में कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की हत्या, मोबाइल लूटने आए बदमाश चाकू मारकर हुए फरार… तलाश में जुटी पुलिस
विश्व शांति और समाज में आपसी सद्भावना के लिए भगवान महावीर के बताए हुए मार्गों पर चलना जरूरी: मुख्यमंत्री बघेल
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर के दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पाकिस्तान की अदालत ने आतंक से जुड़े दो मामलों में हाफिज सईद को सुनाई 10 साल की सजा पाकिस्तान की अदालत ने आतंक से जुड़े दो मामलों में हाफिज सईद को सुनाई 10 साल की सजा
Next Article ICC की अहम बैठक कल, T-20 वर्ल्ड कप नहीं बल्कि इस अहम मुद्दे पर होगी चर्चा! ICC ने लिया बड़ा फैसला, तय की इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू की उम्र

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?