ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में फिर बढऩे लगे कोरोना के मामले: बीते 24 घंटे में सामने आए 41831 नए केस… 541 मरीजों की हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

भारत में फिर बढऩे लगे कोरोना के मामले: बीते 24 घंटे में सामने आए 41831 नए केस… 541 मरीजों की हुई मौत

By @dmin
Published: August 1, 2021
Share
राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार बीते कुछ दिनों से 40 हजार के बेंच मार्क के आसपास अटकी हुई है। भारत में आज फिर कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हुई है और बीते 24 घंटे में 41 हजार से अधिक केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,831 नए मामले सामने आने से शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 16 लाख 55 हजार 824 हो गई, जबकि 541 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,24351 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 4,10,952 है, जो कुल कोरोना केसों का 1.29 फीसदी है। देश में मौजूदा मृत्यु दर अब 1.34 प्रतिशत है। स्वास्थ्य बुलेटिन में आगे कहा गया है कि इस वायरस से बीते 24 घंटे में कुल 39,258 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 3,08,20,521 हो गई है। इस तरह से देश में कोरोना का रिकवरी रेट 97.37 प्रतिशत है।

केरल में तेजी से बढ़ रहे केस
इनमें से आधे से ज्यादा केस एक राज्य से हैं। केरल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल में एक दिन में 20, 624 मामले सामने आए हैं। हालांकि, केरल में दो दिन का पूर्ण लॉकडाउन लागू है, फिर भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बता दें कि केरल में ईद के मौके पर पाबंदियों में ढील दी गई थी, जिसके बाद से यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने कहा कि वायरस के लिए दिन के दौरान परीक्षण किए गए 17,89,472 नमूनों के साथ, अब तक किए गए ऐसे परीक्षणों की कुल संख्या 46,82,16,510 है। वहीं, केंद्रीय मंत्रालय ने कहा कि अब तक कोरोना वायरस के खिलाफ कुल 47.02 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

बाजार में लौटी रौनक: 52500 के पार सेंसेक्स, अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल
CG News : आसमान से गिरी आफत, खेत में काम कर रहे चार लोगों की मौत… कोरबा में तीन मवेशियों की गई जान
नियंत्रण रेखा पर चल रहे तनाव के बीच सेना प्रमुख नवरणे का लद्दाख दौरा
कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रदेश में अव्वल
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था और होगी सशक्त, सीएम साय की पहल पर हेल्थ डिपार्टमेंट को मिले 151 वाहन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Rules related to ATM, Salary, Pension, EMI and Post Office are changing from today आज से बदल रहे हैं एटीएम, सैलरी, पेंशन, ईएमआई और पोस्ट ऑफिस से जुड़े नियम…. क्या हो रहे बदलाव और कैसा होगा इसका असर… पढ़े पूरी खबर
Next Article Afghanistan's Kandahar Airport attacked, three rockets fired in a row अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर हमला, लगातार तीन रॉकेट दागे गए, सभी उड़ानें रद्द
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?