ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: DJ बजाने को लेकर विवाद, पेट में चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, जूनियर डॉक्टर ने इलाज करने से किया इनकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

DJ बजाने को लेकर विवाद, पेट में चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, जूनियर डॉक्टर ने इलाज करने से किया इनकार

By Mohan Rao
Published: June 12, 2023
Share
पेट में चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा युवक
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डीजे में मनपसंद गाना बजाने की बात पर जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि चाकू बाजी तक हो गई। इस दौरान एक युवक को चाकू मारकर कुछ युवक फरार हो गए। घायल युवक चाकू पेट में लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा। रात को यहां जूनियर डॉक्टर मौजूद रहीं लेकिन उसने इलाज करने से इनकार कर दिया। जूनियर डॉक्टर ने युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी क्योंकि जिला अस्पताल में मुख्य डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। इस दौरान जूनियर डॉक्टर के साथ घायल युवक के साथ पहुंचे लोगों ने काफी हुज्जत की। अंत में घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां युवक का इलाज हो सका।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के इंदिरा नगर निवासी गोवर्धन खैरवार (18) के चाचा की शादी थी। शनिवार रात को डीजे की धुन पर खुशियां मनाई जा रही थी। इस दौरान मोहल्ले के कुछ युवक पहुंचे और गाना बदलने की मांग की। गोवर्धन ने बदलने से मना किया तो मोहल्ले के युवक आकाश ने उससे विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आकाश ने गोवर्धन के पेट में चाकू मार दिया और वहां से फरार हो गया। चाकू गोवर्धन के पेट में फंस गया था। मौके पर मौजूद परिजन गोवर्धन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इमरजेंसी वार्ड मौजूद डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार कर दिया।

इमरजेंसी वार्ड में मौजूद जूनियर डॉक्टर ने यह कहते हुए इलाज करने इनकार किया चाकू निकाला तो काफी खून बहेगा इसलिए घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर जाएं। जूनियर डॉक्टर ने यह भी कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने से घायल का इलाज संभव नहीं है। इस दौरान डॉक्टर से काफी बहस भी हुई। इस बीच परिजन गोवर्धन को मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां चाकू निकालकर उसका इलाज किया गया।

इलाज के बाद मरीज की हालत खतरे से बाहर है। इधर इस मामले में परिजनों ने पुलिस से भी शिकायत की है। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है। हालांकि पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ फिलहाल कोई केस नहीं बनाया है। वहीं चाकू मारने वाले युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर हुआ वर्कशॉप… महिला अधिकारियों ने जाना पॉक्सो एक्ट क्या है?
मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कई गांवों को दी विकास कार्यों की सौगात…
Asia Cup: फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 41 रन से हराया, कुलदीप को मिले चार विकेट
Bhilai Breaking : पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में बंद कर बाड़ी में छिपाई लाश… ससुराल में रह रहा था आरोपी
Big news : बीजापुर में 25 नक्सलियों ने किया पुलिस के सामने सरेंडर, एक करोड़ का इनामी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: गस्त पर निकली DRG और BSF की संयुक्त टीम पर नक्सलियों ने बरसाई गोलियां, मुठभेड़ जारी
Next Article Cyclone Biparjoy: चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा, पीएम मोदी 1 बजे लेंगे समीक्षा बैठक Cyclone Biparjoy: चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा, पीएम मोदी 1 बजे लेंगे समीक्षा बैठक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?