ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: मैं दूसरों के चेहरों को सुंदर बनाता हूं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के भविष्य का निर्माण कर रही-कामता प्रसाद
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: मैं दूसरों के चेहरों को सुंदर बनाता हूं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के भविष्य का निर्माण कर रही-कामता प्रसाद

By Om Prakash Verma Published February 3, 2023
Share
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: मैं दूसरों के चेहरों को सुंदर बनाता हूं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के भविष्य का निर्माण कर रही-कामता प्रसाद
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: मैं दूसरों के चेहरों को सुंदर बनाता हूं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के भविष्य का निर्माण कर रही-कामता प्रसाद
SHARE

ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन
योजना से 05 लाख का लोन व 75 हजार रूपए अनुदान सहायता राशि हुई प्राप्त
एचडी व ब्राइडल वाटर प्रुफ मेकअप के साथ-साथ पार्लर में मेहंदी, टैटू की प्रशिक्षण सुविधा भी उपलब्ध
दुर्ग। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना द्वारा मिले 5 लाख रुपए के लोन व 75 हजार रुपए अनुदान सहायता राशि से ग्राम खपरी के कामता प्रसाद साहू के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। कोरोना काल ने बहुत लोगों के जीवन में एक ठहराव ला दिया था। उसमें से एक ग्राम खपरी के निवासी कामता प्रसाद साहू भी थे। वो कोरोना काल में बेरोजगारी के प्रकोप से सामना कर रहे थे तभी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना ने उनके जीवन में स्वरोजगार की दस्तक दी। क्रिएटिव फील्ड में रुचि होने के चलते उनके पास मेकअप संबंधी कार्य का ज्ञान भी था।

इसी ज्ञान का उपयोग कर उन्होंने ब्यूटी पार्लर को अपने व्यवसाय के रूप में चुना। आज ब्यूटी पार्लर से संबंधित सामान्य सेवाएं देने के साथ-साथ वे एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। ब्राइडल मेकअप के लिए तो शादी के सीजन में उनके पास विशेष डिमांड रहती है। उन्होंने अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना विशेष रुप से तारीफ की है उनका कहना है कि मैं दूसरों के चेहरों को सुंदर बनाता हूं लेकिन छत्तीसगढ़ शासन लोगों के भविष्य का निर्माण कर रहा है जो कि भावी पीढिय़ों के लिए शासन की मंशा को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना कि ओर कैसे बढ़ा कदम
कामता प्रसाद साहू ने बताया कि प्राइवेट स्कूल में विद्यार्थियों को नृत्य की शिक्षा भी देते थे परंतु कोरोना काल में नौकरी नहीं रही। लंबे समय तक बेरोजगारी का सामना किया तभी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के बारे में उन्हें जानकारी मिली जहां संबंधित अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से अवगत हुए। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने उन्हें मार्गदर्शन दिया और उनके रूचि अनुरूप ब्यूटी पार्लर कोर्स में प्रशिक्षण के पश्चात् जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में अनुमोदन कर बैंक से उन्हें लोन के साथ-साथ अनुदान सहायता राशि प्रदान की।

कला व हुनर बना ब्यूटी पार्लर व मेकअप वर्क को व्यवसाय चुनने का कारण
कामता प्रसाद साहू ने बताया कि उन्होंने इंदिरा कला संगीत विद्यालय खैरागढ़ से भरतनाट्यम में एम ए किया है। कला के क्षेत्र में शुरू से ही रुचि होने के कारण कला के विभिन्न आयाम में भी उनकी रूचि रही है। भरतनाट्यम को सबसे प्राचीनतम नृत्य में से एक माना जाता है। नृत्य में चेहरे के भावभंगिमा का बड़ा महत्व इसलिए नृत्य कला को प्रस्तुत करने वाली नृत्यांगना चेहरे के श्रृंगार पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसलिए श्रृंगार कला की ओर उनकी रुचि रही और उन्होंने ब्यूटी पार्लर और मेकअप को अपने व्यवसाय के लिए चुना।

80 प्रतिशत लोन की राशि समयावधि से पूर्व वापस
कामता प्रसाद साहू ने बताया कि उन्होंने बैंक से 5 लाख रूपए की राशि 5 साल की समयावधि तक लोन के रूप में लिया था। परंतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना उनके लिए इतनी फलित साबित हुई कि 02 वर्ष में ही उन्होंने लोन की 04 लाख रूपए की राशि यानि 80 प्रतिशत बैंक को जमा कर दिया।

पार्लर से हो रही है सलाना 04 लाख की आमदनी, पार्लर में मेकअप, मेंहदी व टैटू इत्यादि की प्रशिक्षण सुविधा भी उपलब्ध
कामता प्रसाद साहू ने बताया कि पार्लर में उनके द्वारा फेशियल, ब्लिचिंग व मेकअप के अलावा मेहंदी और टैटू से संबंधित कार्य किए जाते हैं। जिसमें टेम्पररी और परमानेंट टैटू के लिए उनके पास नवीनतम डिजाईन के रूप में विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा प्रशिक्षण कार्य भी संचालित किया जाता है। जिसके अंतर्गत वो अभी तक 20 से 25 लोगों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। जिसमें प्रोफेशनल लेवल के कोर्स के लिए बहुत ही न्यूनतम दर की फीस उनकी संस्था में रखी गई है। वर्तमान में उनका ब्यूटी पार्लर ”काया ब्यूटी एंड मेक ओवर एकेडमीÓÓ के नाम से सेन्ट्रल एवेन्यू स्मृति नगर में स्थित है।

एच.डी. व वाटर प्रुफ ब्राइडल मेकअप के लिए जानी जाती है उनकी शॉप
दुल्हन की खुबसुरती में चार-चांद लगे इसके लिए कामता प्रसाद साहू अपने ब्यूटी पार्लर में दुल्हनों के लिए एच.डी. व वाटर प्रुफ जैसी सुविधा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके ब्राइडल मेकअप किट में सभी आइटम हाई क्वालिटी प्रोडक्टस हैं। जिससे दुल्हन के चेहरे में कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और उनकी सुंदरता लंबे समय तक टिकी रहती है। उनका वाटर प्रुफ ब्राइडल मेकअप कस्टमर द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Om Prakash Verma February 3, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है आईशैडो, ये है इसके 5 इस्तेमाल
Next Article छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ गई ठंड : पिछले दो दिन में लुडका पारा, कई शहरों में कड़ाके की ठंड… जानिए क्या है इसकी वजह

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?