रायपुर। राजधानी रायपुर में संयुक्त संचालक पर अपने ही अधीनस्थ संविदा कर्मचारी युवती से अभद्र व्यवहार व धमकाने का आरोप लगा है। युवती ने पंडरी थाने पहुंचकर अफसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवती की शिकायत पर पंडरी थाने की पुलिस ने अफसर के खिलाफ 294 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार (कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र रायपुर) के अन्तर्गत उपकेन्द्र तेलीबांधा मे एवीएफओ संविदा के पद पर कार्यरत युवती कुमारी योशिका देवागंन ने शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि डां. शंकर लाल उईके जो कि संयुक्त संचालक (पशु चिकित्सा सेवाएं) ने 25 जुलाई की सुबह 10.53 बजे कार्यालय जेडी रायपुर ग्रुप में मैसेज किया। जिसमे मोबाइल 7647989349 से उन्हे फोन आया था जिसमे तेलीबांधा के एवीएफओ फोन नही उठा रही है इसकी शिकायत मिलने का जिक्र करते हुए 12.00 बजे तेलीबांधा के एवीएफओ को सभी रजिस्टर के साथ मिलने कहा गया।
इसके बाद युवती दोपहर 12.00 बजे कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं पंडरी रायपुर पहुंची। डां. शंकर लाल उईके ने 12.30 बजे अपने चैम्बर बुलाया। इस दौरान चैंबर में डां. सुमित गर्ग, डां. अजय अग्रवाल एवं मरियम सोनी एवीएफओ भी मौजूद रहीं। मरियम सोनी ने युवती को मोबाइल छीन लिया। मोबाइल जांच करने पर पता चला कि 7647989349 नंबर से कोई काल नही आया है। इसके बाद डॉ शंकर लाल उईके ने युवती को अश्लील गाली देना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि डॉ शंकर लाल उईके ने कहा ऐसा हाल बनाउंगा की कही मुंह दिखाने लायक नही रहोगी। यही नहीं उइके ने युवती का कैरियर बर्बाद करने की धमकी दी और रजिस्टर को मुंह पर फेंक दिया। अश्लील गाली देते हुए उंगलियों के इशारे से जान से मारने की धमकी भी दी।




