ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में सुपारी किलिंग : पत्नी ने अपने पति की कराई हत्या, प्रेमी को दी चार लाख की सुपारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

छत्तीसगढ़ में सुपारी किलिंग : पत्नी ने अपने पति की कराई हत्या, प्रेमी को दी चार लाख की सुपारी

By Mohan Rao
Published: September 16, 2024
Share
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सुपारी किलिंग का मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने पति की हत्या के लिए प्रेमी को 4 लाख की सुपारी दी। प्रेमी ने अपने दो साथियों को हत्या का ठेका दिया। इसके बाद आरोपियों ने सर्जिकल ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी। शुक्रवार 13 सितंबर को लाश मिली और उसके बाद पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी व प्रेमी के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें 13 सितंबर की दोपहर ढेका बाइपास रोड के किनारे एक युवक की लाश मिली थी। युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद शव की शिनाख्ती का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने आसपास के जिलों से गुम इंसान की जानकारी जुटाई और पड़ोसी जिलों में उसकी तस्वीर भेज कर पहचान कराने की कोशिश की। दो दिन बाद जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के भैंसो में रहने वाले कुछ लोगों ने हाथ में टैटू से मृतक की पहचान बताई। पुलिस ने मृतक  की पहचान देवेन्द्र के रूप में की। इस दौरान पता चला कि देवेन्द्र का ससुराल भैंसों में है।

इसके बाद पुलिस ने परिजनों व मृतक देवेन्द्र पत्नी अंजली  से पूछताछ की। पूछताछ में अंजली के गोलमोल जवाब से पुलिस को उस शक हुआ। मृतक की पत्नी अंजलि का कॉल डिटेल निकालने पर पुलिस को सिमगा के डिहुपारा निवासी दीपक महिलेश्वर की जानकारी मिली। दीपक ने पूछताछ में बताया कि उसका अंजली से प्रेम संबंध है। देवेंद्र नशे में आए दिन पत्नी से मारपीट करता था, इसलिए अंजलि ने उसे देवेंद्र की हत्या करने को कहा। फिर दीपक ने अपने भाई कमल महिलेश्वर (21) दोस्त अनिल रजक (22) विक्की लहरे उर्फ मक्खी (22) को चार लाख रुपए में देवेंद्र की हत्या की सुपारी दी।

इसके बाद अंजलि ने अपने पति देवेन्द्र को अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के ससुराल बुलाया। 13 सितंबर को जब देवेंद्र ससुराल के लिए निकला तो वह उसके संपर्क में थी। वह बार बार अपने प्रेमी को उसका लोकेशन शेयर करती रही। दीपक अपने भाई कमल महिलेश्वर को पल-पल का अपडेट देता रहा। जब देवेंद्र ढेका के पास पहुंचा, तब उसका इंतजार कर रहे कमल महिलेश्वर और दोस्तों ने उसे रोक लिया और उसे बहाने से नेशनल हाइवे किनारे दुकान के पीछे ले गए। यहां पर तीनों ने सर्जिकल ब्लेड से उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और वापस लौट गए। तीनों आरोपी बलौदा बाजार के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया।

CG Crime : पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां की टांगी मारकर कर दी हत्या, चंद घंटों पकड़ाया आरोपी
मलेशियाई नोट का झांसा देकर व्यापारी से 3.50 लाख की ठगी, पुलिस की गिरफ्त में आए तीन शातिर
लॉकडाउन 3: कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक…. लॉकडाउन के संबंध में जारी गाईड लाईन की दी जानकारी
जिला चिकित्सालय दुर्ग में फाईब्राइड पीडि़त मरीज का सफल ऑपरेशन, 3 किलो का निकाला गया गोला
संडे मार्केट पर चला निगम का बुलडोजर, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में फिर बड़ी कार्रवाई, 44 जगह से हटाया अवैध कब्जा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 358 # 11 Oct 2024 shreekanchanpath 333 # 16 Sep 2024
Next Article Breaking News : शुरू हुई दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत, पीएम मोदी ने अहमदाबाद से दिखाई हरी झंडी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?