ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तराशने किया जा रहे हैं लगातार प्रयास: सीएम भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तराशने किया जा रहे हैं लगातार प्रयास: सीएम भूपेश बघेल

By Sonu Sahu
Published: February 17, 2023
Share
SHARE

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में फ्लड लाईट और पवेलियन बनाने के लिए 2 करोड़ रूपए की घोषणा की।

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव में महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में देश भर से 20 टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने सभी टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में टीम की जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण यह होता है कि टीम ने नया क्या सीखा। अपने खेल को निखारने के लिए क्या नया अर्जित किया। निश्चित रूप से सभी टीमों ने यहां ऐसा बहुत कुछ अर्जित किया होगा, जो उनके खेल को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1970 में राजनांदगांव की अखिल भारतीय प्रतियोगिता में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद भी अपने खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव एवं जशपुर ऐसा क्षेत्र है जहां हॉकी का वातावरण हमेशा बना रहता है। इन शहरों ने देश को कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। राजनांदगांव में एयरमेन बेस्टियन छत्तीसगढ़ के पहले ओलम्पियन हुए। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद राजनांदगांव की बेटी रेणुका यादव ने प्रथम महिला ओलम्पियन बनकर शहर को और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अधोसंरचना और सुविधाओं के विकास तथा खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2021 एवं 2022 में एथलीट अकादमी की शुरूआत हुई। वर्ष 2022 में बिलासपुर आवासीय अकादमी तथा एक्सीलेंस सेंटर तथा रायपुर में तीरंदाजी अकादमी का संचालन शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2021 में शिवतराई बिलासपुर में तीरंदाजी उप केन्द्र, वर्ष 2022 में बिलासपुर में बालिका कबड्डी अकादमी, रायपुर आवासीय तीरंदाजी अकादमी, फुटबाल एवं गैर आवासीय एथलेटिक अकादमी की शुरूआत की गई। वर्ष 2019 के पहले हॉकी एवं तीरंदाजी की दो गैरआवासीय अकादमी थी। लेकिन यह अकादमी के रूप में न हो कर नियमित प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में संचालित हो रहा था। पिछले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे खिलाडिय़ों के लिए अच्छे प्रशिक्षण की व्यवस्था और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने बढिय़ा खेल अधोसंरचना के निर्माण के कार्य निरंतर किया जा रहा है।

पेट्रोलियम स्पोर्ट्स पेट्रोलियम बोर्ड नई दिल्ली ने जीता विजेता का खिताब

प्रतियोगिता का फायनल मैच पेट्रोलियम स्पोर्ट्स पेट्रोलियम बोर्ड नई दिल्ली और सेल अकादमी राऊरकेला खेला गया। देवेन्द्र वाल्मीकि के तीन गोल और गुरविंदर सिंह के दो गोल के जरिये शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों से भरी-पूरी पेट्रोलियम स्पोर्ट्स पेट्रोलियम बोर्ड नई दिल्ली ने सेल अकादमी राऊरकेला को एकतरफा खेले गये फायनल मैच में 7-1 गोल से पराजित करते हुए 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा करते हुए विजेता का खिताब जीता। विजेता टीम को विशाल रजत कप के साथ 2 लाख 51 लाख रूपए, उप-विजेता टीम को रजत कप एवं 2 लाख रूपए नगद, मैन ऑफ द मैच देवेन्द्र वाल्मीकि को 51 हजार रूपए नगद, मैन ऑफ द टूर्नामेंट कार्बिल लकरा को 11 हजार रूपए का नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण दलेश्वर साहू, खुजी विधायक छन्नी साहू, महापौर हेमा देशमुख, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी विश्र एवं विकास निगम धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग जितेन्द्र मुदलियार, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित नवाज खान, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास विवेक वासनिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, तीन सगे भाई-बहनों की कुचलकर मौत, लिफ्ट लेकर जा रहे पैसेंजर की भी गई जान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: सोनाखान पहुंचे सीएम ने कहा शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को देंगे हर महीने 10 हजार रुपए पेंशन
कलेक्ट्रेट बिल्डिंग का जल्द होगा रिनोवेशन, हेरीटेज व्यू के साथ होंगी आधुनिक भवन की सुविधाएं… कलेक्टर ने कहा जल्द शुरू करें काम
CM के गृह जिले में राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे कुलदीप जुनेजा, रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम से बंधेगा समा, चखेंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद
रायपुर में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, कुनकुरी सदन के तत्वावधान सैकड़ों ने किया डोनेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में बड़ा हादसा : सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई कार, पीछे से बाइक सवार भी आए चपेट में… एक की मौत और 11 घायल
Next Article छत्तीसगढ़ में हुक्का बार का संचालन अवैध, सरकार ने किया कानून में संसोधन… पकड़े गए तो नहीं मिलेगी जमानत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?