ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरक्षक व डायल 112 के चालक ने तस्करों से जब्त गांजा किया पार, मामला खुला तो दोनों गिरफ्तार… एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने किया निलंबित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

आरक्षक व डायल 112 के चालक ने तस्करों से जब्त गांजा किया पार, मामला खुला तो दोनों गिरफ्तार… एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने किया निलंबित

By Mohan Rao
Published: April 1, 2025
Share
आरक्षक व डायल 112 का चालक गांजा तस्करी में गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। पुरानी भिलाई थाने का आरक्षक डायल 112 के चालक के साथ मिलकर गांजा तस्करी के मामले में पकड़ाया है। दरअसल आरक्षक ने तस्करों से बरामद गांजे की तीन में से एक बोरी को अपने कब्जे में रख लिया थाद्ध मामला उजागर होने पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने भिलाई-3 थाने में पदस्थ आरक्षक विजय धुरंधर को निलंबित कर दिया। मंगलवार को  निलंबित आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के ड्राइवर अनिल टंडन के खिलाफ भिलाई-3 पुलिस ने अपराध कायम कर गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा  20(B)(ii)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

दरअसल 30 मार्च की शाम को पुरैना में एनएसपीसीसी राखड़ बांध की ओर से आ रही सफेद रंग की एसयूवी सीजी 22 एसी 5656 को डायल 112 वाहन में चल रहे भिलाई-3 थाने के आरक्षक विजय धुरंधर ने रोका। कार में सवार धीरेन्द्र शर्मा निवासी सेक्टर 11 जोन 1 खुर्सीपार तथा युवराज मेहता निवासी गायत्री नगर भिलाई-3 से पूछताछ करने के बाद तलाशी ली तो पीछे सीट के ऊपर तीन प्लास्टिक की बोरियां मिली। बोरियों में गांजा रखे होने का पता चलने पर आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के ड्राइवर अनिल टंडन ने एक बोरी अपने कब्जे में रख लिया और दो बोरियों की बरामदगी दिखाकर दोनों युवकों को थाने ले गए। पुलिस की पूछताछ में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए दोनों युवकों दो के बजाय तीन बोरी गांजा होने की जानकारी दी। जबकि आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के ड्राइवर अनिल टंडन ने थाने में दो बोरी गांजा बरामद किए जाने की जानकारी दी थी।

इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला डायल 112 का चालक ग्राम औंधी निवासी अनिल कुमार टंडन और आरक्षक विजय धुरन्धर ने उक्त  गांजा पार किया था। पुलिस ने आरक्षक के पास से 6.398 किलोग्राम छ किलो तीन सौ अंठयनबे ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 37 हजार रुपए डायल 112 वाहन सूमो क्रमांक सीजी 03 7086 कीमती 3 लाख व मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला ने भिलाई-3 थाने में पदस्थ आरक्षक 1654 विजय धुरंधर को एनडीपीएस के प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने के कारण 31 मार्च 2025 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र दुर्ग में सम्बद्ध किया था। निलंबन अवधि में आरक्षक विजय धुरंधर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इसके बाद आज आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के ड्राइवर अनिल टंडन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जागेश वर्मा और रानू वर्मा का नया छत्तीसगढ़ी एल्बम रायपुर शहर हुआ रिलीज…
Gustakhi Maaf: पहाड़ी छत्तीसगढ़ की सड़कों पर भूतों की परेड
भारत की हार: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे ही दिन जीता डे-नाइट टेस्ट, सीरीज में 1-0 की बढ़त
नेवई गोठान में आमदनी बढ़ाने महिला समूह को जोड़े – महापौर शशि सिन्हा
मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सली हिंसा की घटना में जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया : घटना की कड़ी निंदा की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू : कोरिया के फार्म में दो हजार से ज्यादा मुर्गियों व 10 हजार चूजों को किया नष्ट, कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट
Next Article डिजीटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया, दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?