ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत की हार: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे ही दिन जीता डे-नाइट टेस्ट, सीरीज में 1-0 की बढ़त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

भारत की हार: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे ही दिन जीता डे-नाइट टेस्ट, सीरीज में 1-0 की बढ़त

By @dmin
Published: December 19, 2020
Share
Former Maharashtra CM Devendra Fadnavis corona infected
Former Maharashtra CM Devendra Fadnavis corona infected
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। एडिलेड में पिंक बॉल से खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने महज तीन दिन में ही अपने नाम कर लिया। आठ विकेट की इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया चार मैच के टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। जो बन्र्स ने छक्का मारकर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि अर्धशतक भी पूरा किया। इससे पहले भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 36 रन पर आउट हो गई जो उसका टेस्ट मैचों में न्यूनतम स्कोर है, इस तरह महज 90 रन के लक्ष्य को मेजबान ने आसानी से पा लिया।
भारत के लिए पहली पारी में जहां कैप्टन विराट कोहली ने 74 रन की शानदार पारी खेली लेकिन दूसरी पारी में वह 4 रन बनाकर पविलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मिशेल स्टार्क ने 4 विकेट लिए जबकि पैट कमिंस ने 3 विकेट झटके। वहीं, दूसरी पारी में जोश हेजलवुड ने कमाल दिखाया और मात्र 8 रन देकर 5 विकेट लिए। पैट कमिंस ने दूसरी पारी में 21 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
पिछले दौरे की तरह इस बार भी पैट कमिंस और जॉश हेजलवुड की जोड़ी ने भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया। पिछली बार तो थोड़ी राहत थी, इस बार तो ऐडिलेड की पिच पर दोनों की गेंदें आग उगल रही थीं। हेजलवुड ने पांच और कमिंस ने दूसरी पारी में चार विकेट झटके। ऐडिलेट टेस्ट की दूसरी पारी में भारत ने 19 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट खोकर इतना कम स्कोर कभी नहीं बना था।
पृथ्वी शॉ के दोबारा सस्ते में आउट होने के बाद विराट कोहली ने शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह को नाइट वॉचमैन बनाकर भेजा था। कल बुमराह ने अपना रोल बखूबी निभाया था। मगर आज जब खेल शुरू हुआ तो पैट कमिंस की एक गेंद पर वह उन्हें ही कैच थमा बैठे। तब भारत का स्कोर 15 रन था। टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में पहली पारी जैसा प्रदर्शन नहीं दोहरा सके। जब कमिंस ने टिम पेन के हाथों पुजारा को कैच कराया, तब उनका खाता भी नहीं खुला था। कमिंस दो झटके दे चुके थे। अब बारी जॉश हेजलवुड की थी। उन्होंने ओपनर मयंक अग्रवाल को टिम पेन के हाथों कैच कराया। अग्रवाल ने 40 गेंद में 9 रन बनाए।
अजिंक्य रहाणे पहली पारी में विराट कोहली को रनआउट कराके खासी आलोचना झेल चुके थे। दूसरी पारी में हेजलवुड की एक गेंद पर बल्ला अड़ाकर उन्होंने फिर गलती कर दी। रहाणे डक का शिकार हुए। 15 रन और भारत के 5 विकेट गिर चुके थे। कप्तान विराट कोहली क्रीज पर थे। पैट कमिंस की गेंदें आग उगल रही थीं और एक गेंद ने एज ले लिया। ग्रीन ने कोई गलती नहीं की। कोहली निराश थे। टीम के 6 विकेट सिर्फ 19 रन पर गिर चुके थे। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी की खस्ता हालत का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसका कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच सका। ओपनर मयंक अग्रवाल 9 रन बनाकर भी टॉप स्कोरर रहे।
यह विराट कोहली का इस दौरे पर अंतिम मैच था। अब वह पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट जाएंगे। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। अब अजिंक्य रहाणे शेष सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे।

आप पहुंची हाईकोर्ट : केजरीवाल के घर पर बवाल मामले में आठ लोग गिरफ्तार, छह टीमें कर रहीं छापेमारी
Breaking News : सीबीआई रेड पर बोले सीएम साय… दोषियों के पास बचने का रास्ता नहीं, कोई भी हो कार्रवाई तय है
गृहमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद एक्शन में रायपुर पुलिसः नाइट पेट्रोलिंग में अड्डेबाजों एवं सार्वजनिक जगहों पर नशेडिय़ों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 104 लोग धरे गए
सीएम बघेल ने दिल्ली के लिए भरी उड़ान, सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे, होने वाले हैं बड़े एलान?
बाढ़ प्रभावित परिवारों से आयुक्त ने की मुलाकात… खाने पीने व दवाई सहित कर रहे ठहरने की व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम एसोचैम के स्थापना सप्ताह पर बोले पीएम मोदी…. मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हो रहा निरंतर बदलाव
Next Article श्रीकंचनपथ 67 # 19 december 2020

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?