ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस की पहली लिस्ट : 6 विधायकों की टिकट कटी, पहले चरण की 20 सीटों में 19 नाम ही फाइनल… जानिए किसकी कटी टिकट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

कांग्रेस की पहली लिस्ट : 6 विधायकों की टिकट कटी, पहले चरण की 20 सीटों में 19 नाम ही फाइनल… जानिए किसकी कटी टिकट

By Mohan Rao
Published: October 15, 2023
Share
6 विधायकों की टिकट कटी
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए बहु प्रतिक्षित कांग्रेस की पहली सूची जारी हो गई। नवरात्रि के पहले दिन एआईसीसी ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में पहले चरण में 20 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए 19 सीटों पर ही प्रत्याशियों का चयन किया गया है। जगदलपुर विधानसभा सीट को सस्पेंस में रखा गया है। इसके अलावा 11 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन किया गया। इनमें ज्यादातर तय नाम दिखे। वहीं 6 विधायकों की टिकट भी काटी गई है।

जिन विधायकों की टिकट काटी गई उनमें बस्तर संभाग से अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम की टिकट कटी। चित्रकोट से इस बाद पीसीसी अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज को टिकट दिया गया है। वहीं नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे का टिकट काटकर उनके स्थान पर गुरु रूद्र कुमार को मौका दिया गया है। दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा की जगह छविंद्र कर्मा को टिकट मिला है। छविंद्र कर्मा कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद दिवंगत महेंद्र कर्मा के बेटे हैं। कांग्रेस ने डोंगरगढ़ से इस बार नए चेहरे पर दांव खेला है। विधायक भुवनेश्वर बघेल की टिकट काटकर जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा खुज्जी विधानसभा से छन्नी साहू का टिकट काटा गया है। छन्नी साहू की जगह भोला राम साहू को टिकट दिया गया है।

मंत्री प्रेमसाय सिंह सिंह को छोड़ सभी को मिली टिकट
कांग्रेस ने डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्री को छोड़कर बाकी सभी मंत्रियों की टिकट जारी कर दी है। प्रेमसाय सिंह टेकाम प्रतापपुर विधानसभा से विधायक हैं। इस सीट पर अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है। इनके अलावा मौजूदा सरकार के सभी मंत्रियों की टिकट फाइनल कर दी गई है। इनमें से केवल गुरु रुद्रकुमार की सीट बदली गई है। कांग्रेस की पहली सूची में चार महिलाओं को टिकट दिया है। 30 उम्मीदवारों की पहली सूची में 4 महिलाएं यानी 2 प्रतिशत भी महिला उम्मीदवार नहीं हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी ने 25 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारने की बात कही है।

shreekanchanpath 329 # 12 Sep 2024
मौत के बाद भी जिंदगी रौशन कर गई दस साल की बच्ची, सांप ने डसा तो तड़पते हुए बोली-मेरी आंखें दान कर देना
Breaking News : जशपुर पुलिस ने पकड़े बकरी चोर, कार से पहुंचते थे शातिर, चर रही बकरियां उठा ले जाते थे बादमाश
भारतीय रेल और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया कमजोर बच्चों की सुरक्षा के लिए लॉन्च की एसओपी
CG Big News : महिला को मिली बेटा नहीं होने की सजा, पति ने पेट्रोल डाल कर लगा दी आग… हालत गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Election Breaking : कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, सीएम बघेल पाटन से लड़ेंगे चुनाव… देखें पूरी लिस्ट
Next Article Assembly Elections 2023 : दुर्ग की 2 सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, क्या पचड़े में पड़ गई 4 सीटें!
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?