ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्थान में जारी सियासी घमासान, कांग्रेस ने कहा- ‘मास्टर’ के इशारे पर राज्यपाल कर रहे हैं काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राजस्थान में जारी सियासी घमासान, कांग्रेस ने कहा- ‘मास्टर’ के इशारे पर राज्यपाल कर रहे हैं काम

By @dmin
Published: July 26, 2020
Share
राजस्थान में जारी सियासी घमासान, कांग्रेस ने कहा- 'मास्टर' के इशारे पर राज्यपाल कर रहे हैं काम
राजस्थान में जारी सियासी घमासान, कांग्रेस ने कहा- 'मास्टर' के इशारे पर राज्यपाल कर रहे हैं काम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सचिन पायलट और 18 अन्य उनके समर्थक विधायकों के बागी होने के बाद राजस्थान कांग्रेस में अभी तक सियासी संकट बरकरार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से फौरन विधानसभा सत्र बुलाने की मांग पर राज्यपाल की तरफ से मंजूरी नहीं मिलने के बाद एक तरफ जहां गहलोत ने धमकी देते हुए यहां तक कह दिया कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो लोग राजभवन का घेराव करने आ जाएंगे तो वहीं कांग्रेस कह रही है कि राज्यपाल केन्द्र में ‘मास्टर’ के इशारे पर काम कर रहे हैं।
रविवार को प्रेस के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने राज्यपाल कलराज मिश्र पर दबाव बनाते हुए कहा कि वे पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं और सिर्फ केन्द्र में ‘मास्टर’ की आवाज ही सुन रहे हैं। सिंघवी ने कहा- राज्यपाल काम राज्य के मंत्रिमंडल की सलाह पर काम करना चाहिए, लेकिन वह मास्टर की आवाज सुन रहे हैं, जो केन्द्र की सरकार में हैं।
गौरतलब है कि सचिन पायलट समेत कांग्रेस पार्टी के 19 विधायकों के बागी होने के बाद मामला हाईकोर्ट में गया। लेकिन, स्पीकर के अयोग्यता के नोटिस पर राजस्थान हाईकोर्ट की तरफ से सचिन पायलट को राहत मिलने और यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश के बाद अब अशोक गहलोत फौरन विधानसभा का सत्र बुलाना चाहते हैं।
लेकिन, अड़चन ये है कि राज्यपाल कलराज मिश्र की तरफ से इसके लिए उन्हें मंजूरी नहीं मिली है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने समर्थक विधायक के साथ राजभवन गए थे। उस समय राज्यपाल ने उनसे कई सवाल किए। हालांकि, गहलोत की तरफ से गया कि जो बातें राज्यपाल की तरफ से पूछी गई थी उसका जवाब दे दिया गया है और अब राज्यपाल को विधानसभा का सत्र बुलाना चाहिए। गहलोत ने अब 31 जुलाई से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग रखी है जो पहले 26 जुलाई यानी सोमवार से बुलाने की मांग की गई थी।

राहत: पेट्रोल पांच रुपये तो डीजल तीन रुपये हुआ सस्ता, सरकार ने कैबिनेट की बैठक में घटाया वैट
‘राजपूत नहीं थे सुशांत सिंह’ लालू के विधायक के बोल पर बिहार में बवाल
कर्ज में डूबी एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए टाटा संस ने लगाई बोली, क्या हो पाएगी ‘घर वापसी’
किचन की इन चीजों से बनाएं फेस स्क्रब मिनटों में चेहरे पर आएगी चमक…
खतरा अभी टला नहीं: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, पांच को लगी गोली, 15 को चोटें आईं दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, पांच को लगी गोली, 15 को चोटें आईं
Next Article टनकपुर में नो मैंस लैंड पर नेपाल की ओर से अतिक्रमण की कोशिश, गृह मंत्रालय तक पहुंचा मामला टनकपुर में नो मैंस लैंड पर नेपाल की ओर से अतिक्रमण की कोशिश, गृह मंत्रालय तक पहुंचा मामला

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?