ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस ने जारी किया श्वेत पत्र: राहुल गांधी ने सरकार को दिए चार सुझाव, बोले- आज ही से हो तीसरी लहर की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कांग्रेस ने जारी किया श्वेत पत्र: राहुल गांधी ने सरकार को दिए चार सुझाव, बोले- आज ही से हो तीसरी लहर की तैयारी

By @dmin
Published: June 22, 2021
Share
किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे राहुल, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के मार्च को रोका, प्रियंका का सरकार पर हमला
किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे राहुल, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के मार्च को रोका, प्रियंका का सरकार पर हमला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आनी तय है, ऐसे में सरकार को अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। राहुल गांधी ने कांग्रेस की ओर से श्वेत पत्र जारी करते हुए सरकार से गलती सुधारने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि श्वेत पत्र जारी करने का मकसद सरकार को रास्ता दिखाने है।
मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वैज्ञानिकों ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए सरकार को चेताया था, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। दूसरी लहर संभालने में सरकार विफल रही है। दूसरी लहर में जिनको बचाया जा सकता था, लेकिन बचाया नहीं गया। दूसरी लहर में सरकार की लापरवाही से लाखों की जान गईं, करोड़ों लोग कोरोना से प्रभावित हुए। अब तीसरी लहर, चौथी लहर आने की संभावना है।  पूरा देश जानता है कि तीसरी लहर आने जा रही है, ऐसे में सरकार को पहले से इसकी तैयारी करनी चाहिए।
व्हाइट पेपर में चार सुझाव
राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की ओर से श्वेत पत्र जारी करने पर कहा कि इसमें तीसरी लहर की तैयारी, दूसरी लहर की खामियां, आर्थिक रूप से मदद और और पीडि़त परिवारों को मुआवजे की व्यवस्था का जिक्र है। राहुल ने कहा कि जब तीसरी लहर आए तो आम लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हो और जिनके परिवार में कोरोना से मौत हुई है उन्हें आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।
टीके को लेकर राज्यों को भाजपा-कांग्रेस में नहीं बांटें
राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार पर वैक्सीनेशन के मामले में राज्यों के साथ भेदभाव न करे। टीका मामले में राज्यों को भाजपा-कांग्रेस में नहीं बांटें, हर किसी को टीका लगना जरूरी है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हमारा व्हाइट पेपर सिर्फ सरकार की खामियों को उजागर करने वाला है, अगर सरकार इसपर ध्यान देती है तो उसे फायदा होगी।

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सड़कों और पुल-पुलिया निर्माण से बदल रही है प्रदेश की तस्वीर
दुर्ग निगम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना… अतिवृष्टि तथा बाढ़ की संभावना को देखते हुये अधिकारियों कर्मचारियों की लगायी ड्यूटी
इन 8 राज्यों ने अब भी बढ़ा रखी है भारत की टेंशन, आंकड़ों में देखें कैसे जारी है कोरोना से मौत का तांडव
Railway breaking : रायपुर रेलवे स्टेशन में मेगा ब्लॉक, रायपुर से पहले ही इन ट्रेनों का सफर होगा समाप्त… देखें ट्रेनों की पूरी सूची
Bhilai Breaking : दुर्ग पुलिस ने पकड़ा नशीली दवाओं का रैकेट, कुरियर से मंगाकर शहर में खपा रहे थे नशे का सामान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MLA Devendra Yadav inaugurated the building of Reddy Samaj विधायक देवेन्द्र यादव ने किया रेड्डी समाज के भवन का लोकार्पण… समाज के सम्मानितजनों को दी बधाई
Next Article लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश धर्मांतरण पर सीएम योगी सख्त: दोषियों पर लगेगा रासुका…. संपत्ति भी होगी जब्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?