ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नियमितीकरण की मांग को लेकर 45 हजार संविदा कर्मियों का हड़ताल, बघेल सरकार पर वादे पूरे न करने का लगाया आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नियमितीकरण की मांग को लेकर 45 हजार संविदा कर्मियों का हड़ताल, बघेल सरकार पर वादे पूरे न करने का लगाया आरोप

By @dmin
Published: May 13, 2022
Share
यूपी में एस्मा लागू, अगले छह महीने तक हड़ताल करने पर लगी रोक
यूपी में एस्मा लागू, अगले छह महीने तक हड़ताल करने पर लगी रोक
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारी आईएएस अफसरों की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। इन संविदाकर्मियों ने इसके विरोध में हड़ताल पर जाने का निश्चय किया है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी कर्मी राज्य के सरकारी विभागों में संविदा पर काम करते हैं। 13 मई को प्रदेश भर के संविदाकर्मियों ने काम बंद करने का फैसला किया है। ये सभी कर्मचारी राजधानी रायपुर में इक_े होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। संविदा कर्मचारी संगठन ने राज्य के सभी कर्मचारियों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है। ये सभी कर्मी अपने नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कौशलेश तिवारी के मुताबिक, प्रदेश के 54 सरकारी विभागों में करीब 45 हजार संविदाकर्मी तैनात हैं। शुक्रवार को ये सभी 45 हजार कर्मचारी हड़ताल करेंगे। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

महासंघ से जुड़े पदाधिकारी हेमंत सिन्हा ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि साल 2018 में सरकार ने वादा किया था कि संविदाकर्मिचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। इसके बाद जब सरकार ने इसको लेकर कुछ नहीं किया तो कई बार विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अफसरों ने 2019 में नियमित करने को लेकर कमेटी बना दी। तबसे लेकर अब तक हर साल बस कमेटी बना दी जाती है, होता कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि इस बार हमारी मांग है कि अब तक की सारी कमेटियों की सिफारिश रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए हम सबको नियमित किया जाए।

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा कि भूपेश बघेल को सत्ता में आए चार साल होने वाले हैं, लेकिन उनके किये वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। जब वो सत्ता में आए थे तब उन्होंने कहा था कि सभी संविदाकर्मियों को नियमित किया जाएगा, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। इसको लेकर राज्य के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों में नारागजी है। उनकी मांगों को कहीं सुना नहीं जा रहा है, वे मजबूर होकर आंदोलन करने पर मजबूर हैं।

समंदर में अनंत चुनौतियों का जवाब है भारत का विक्रांत, पीएम मोदी ने देश को सौंपा स्वदेशी महाबली युद्धपोत
क्रूरता: युवक को सरपंच पति का कॉलर पकडऩा पड़ा भारी, काट दिए गए दोनों हाथ, जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीडि़त
मक्का प्रोसेसिंग प्लांट से बदलेगी किसानों की तकदीर, कोण्डागांव के कोकोड़ी में 140 करोड़ की लागत से बन रहा प्लांट
जशपुर पुरातत्व संग्राहलय को दिया गया है मूर्त रूप…. 13 जनजातियों के पुरातात्विक महत्व की चीजों को रखा गया है संरक्षित
साहब, जो जुर्म हमने किया ही नहीं उसके लिए पुलिस रोज थाने में बिठाकर रखती है, ये मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा अब बर्दाश्त नहीं होता…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ कार्यालय का उद्घाटन राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल: नवीन सोसायटियों के सुदृढ़ीकरण तथा सुचारू संचालन के लिए 700 गोदाम सह कार्यालय भवन का होगा निर्माण
Next Article रायपुर हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत, सीएम बघेल ने जताया दुख रायपुर हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत, सीएम बघेल ने जताया दुख

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?