भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम के निर्देशानुसार,जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में सुपेला कोसा नगर ब्लाक में वार्ड-1 खम्हरिया,जुनवानी में बजरंग बली मंदिर में पूजा अर्चना कर किसानों के अधिकारों के समर्थन में कांग्रेसजनो द्वारा किसानों के साथ अपनी प्रतिबद्धता और एक जुटता निभाते हुए ग़ांधी वादी तरीके से पदयात्रा की शुरुआत की गई।
पदयात्रा खम्हरिया से आरंभ होकर जुनवानी परिया पारा से सूर्या मॉल होते हुए स्मृति नगर से मॉडल टाउन,नेहरू नगर होते हुए कोसा नगर में भ्रमण कर दीक्षित कालोनी से यात्रा पुन: राधिका नगर से प्रारम्भ होकर कृष्णा नगर से फरीद नगर होते हुए बजंरग पारा पुरानी बस्ती से अवन्ति बाई चौक कोहका पहुँच कर पदयात्रा का समापन सभा स्थल पर हुई जहां कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ वक्तओं ने अपने विचार रखते हुए सभा को संबोधित किया
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करती रही है,वह केन्द्र सरकार से एक बार फिर अनुरोध करती है कि वह अहंकार को त्यागे और किसानों की जायज मांगों को मानते हुए तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा करे। पदयात्रा में पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी,अंत्यावसायी वित्त निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी,पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र साहू,अरुण सिसोदिया, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार कशयप, ब्लाक प्रभारी सज्जन प्रसाद दीक्षित, मनीष जिग्ज्ञासी,निरंजन बिसाई, पूर्व प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, महेश जयसवाल, जेआर साहू, मुकेश चंद्रकार, संदीप निरंकारी, रज्जन अकील खान, ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद प्रभाकर, गौरव श्रीवास्तव, श्रीमती नेहा साहू, नीरज पाल, सुश्री सोसन लोगन, एल्डरमेन मो शादाब, नरसिंग नाथ, शमशेर कांचा, लाल चंद वर्मा, नरेश सागरवंशी, मोहन लाल गुप्ता, अतुल चंद साहू, वाई के सिंह, सुभाष साव, राजेश शर्मा, राजेश साहू, श्रीमती नेहा साहू, महेंद्र साहू, विजय साहू, केशव चोबे, सुजीत साव, लादू राम सिन्हा, श्रीमती जानकी साहू, नीतीश कशयप, जय प्रकाश सोनी, अनीश खान, रफीक, दीपक भाटिया, सुमन सागर सिन्हा, शौकत अली, किसान यादव, हरि राव, मान सिंह, आनंद डोंगरे, राजेन्द्र सिंह चौहान, सरसिज घोष, चंद्रशेखर गवई, लखिनारायन सोनी, विष्णु बारले, राज कुमार बंजारे, राजीव यादव, इस्माईल खान, निखिल कुमार, साबिर अली, दिनेश पटेल, एसके दास, अली हुसेन सिद्दकी, बलदाऊ पिपरिया, मधु चोबे, ललित पाल, श्रीमती भुनेश्वरी रानी, राजेश मेश्राम, बद्री बघेल, राज कुमार चौधरी, आदेश्वर सेन, राम आसरे, राजेश यादव, ईश्वरी बढ़ानी, ओम प्रकाश भारती, वेना देशलहरे, राकेश साहू, नंद कुमार यादव, शशि कांत, छोटू, मुकेश दुबे, प्रवीण तांडी, वीपी देशमुख, रंजीत गजभिये, राजू पाल, सुरेंद्र सागर, खेमराज वाहने, पुरषोत्तम राव सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





