ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार…. मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने खोया विश्वासमत खोया…. चर्चा के दौरान साधा केन्द्र पर निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार…. मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने खोया विश्वासमत खोया…. चर्चा के दौरान साधा केन्द्र पर निशाना

By @dmin
Published: February 22, 2021
Share
कोविड टीकाकरण ने प्रदेश में लिया जन-आंदोलन का रूप : सक्रिय टीकाकरण साइट्स की संख्या के लिहाज से छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर
कोविड टीकाकरण ने प्रदेश में लिया जन-आंदोलन का रूप : सक्रिय टीकाकरण साइट्स की संख्या के लिहाज से छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर
SHARE

पुडुचेरी (एजेंसी)। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आखिर वही हुआ जिसका अंदेशा था। पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन की सरकार गिर गई है। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सोमवार को सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाए। इसके बाद मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा दिया। इससे पहले उपराज्यपाल तमिलसाईं सुंदरराजन ने विधानसभा में आज शाम पांच बजे तक बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। सत्तारूढ़ गठबंधन की संख्या रविवार को दो नए इस्तीफे के बाद घटकर 11 हो गई थी। वहीं 33 सदस्यीय विधानसभा में विपक्ष के पास 14 विधायकों का समर्थन था। आज सदन में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों को पार्टी के प्रति वफादार होना चाहिए। वहीं उन्होंने पूर्व राज्यपाल और केंद्र सरकार पर विपक्ष के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाया।
पुडुचेरी में कांग्रेस की अगुआई वाली सरकार गिर गई। सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी बहुमत साबित नहीं कर सके। विधानसभा के विशेष सत्र में चर्चा के दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार व पूर्व उपराज्यपाल को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री नारायणसामी ने सदन में कहा कि पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी और केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ साठगांठ की और सरकार को गिराने की कोशिश की। जैसे ही हमारे विधायक एकजुट हुए, हम लगभग पांच साल पूरे करने में सफल रहे। केंद्र ने हमारे द्वारा मांगी गई धनराशि न देकर पुडुचेरी के लोगों के साथ धोखा किया है। हमने द्रमुक और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई। इसके बाद, हमने विभिन्न चुनावों का सामना किया। हमने सभी उपचुनाव जीते हैं। यह स्पष्ट है कि पुडुुुचेरी के लोग हम पर भरोसा करते हैं।
चार विधायकों के इस्तीफे के बाद गहराया था सरकार पर संकट
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार पर संकट के बादल गहरा गए थे। इसके बाद उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने सरकार को बहुमत साबित करने को कहा था। फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले ही रविवार को कांग्रेस और गठबंधन में शामिल डीएमके के एक-एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया, इसके बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई। पहले कांग्रेस के विधायक ए. जॉन कुमार, ए. नमस्सिवम, मल्लादी कृष्णा राव, व ई थेपयन्थन ने इस्तीफा दिया। इसके बाद रविवार को कांग्रेस विधायक के. लक्ष्मीनारायणन और डीएमके के. वेंकटेशन ने इस्तीफा दे दिया। इनके अलावा कांग्रेस विधायक एन. धनवेलु को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। नमस्सिवम और थेपयन्थन भाजपा में शामिल हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि बाकी नेता भी जल्द ही भाजपा में जा सकते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और लोजपा ने जारी किए घोषणा पत्र… चिराग का नारा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट तो कांग्रेस ने ऋण माफी का किया वादा
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को कामयाबी, बडगाम में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आतंकवादी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, झांसी में खाली कराई गई ट्रेन… जांच में कुछ भी नहीं मिला
Breaking News : शिक्षक दिवस मनाने हेडमास्टर ने 6वीं के छात्रों को बाइक देकर नारियल लेने भेजा, हादसे में एक की मौत
सोनाखान वनांचल के किसानों के लिए वरदान है पाकर घाट, 15 गांव के लोग होने लगे लाभान्वित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मार्च से 60 से अधिक उम्र वाले लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सबके लिए नहीं होगी मुफ्त : रिपोर्ट मार्च से 60 से अधिक उम्र वाले लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सबके लिए नहीं होगी मुफ्त : रिपोर्ट
Next Article बाजार में भारी गिरावट, 495 अंक फिसलकर 50400 के नीचे कारोबार कर रहा सेंसेक्स बाजार में भारी गिरावट, 495 अंक फिसलकर 50400 के नीचे कारोबार कर रहा सेंसेक्स

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?