ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोनाखान वनांचल के किसानों के लिए वरदान है पाकर घाट, 15 गांव के लोग होने लगे लाभान्वित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सोनाखान वनांचल के किसानों के लिए वरदान है पाकर घाट, 15 गांव के लोग होने लगे लाभान्वित

By @dmin
Published: February 28, 2022
Share
सोनाखान वनांचल के किसानों के लिए वरदान है पाकर घाट, 15 गांव के लोग होने लगे लाभान्वित
सोनाखान वनांचल के किसानों के लिए वरदान है पाकर घाट, 15 गांव के लोग होने लगे लाभान्वित
SHARE

लगभग 9 हजार एकड़ कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा निर्मित
रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास’ योजना के तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा बलौदाबाजार वनमंडल के सोनाखान परिक्षेत्र में स्थित बगबुड़ा नाला में पाकर घाट डायवर्सन का निर्माण किया गया। इसका निर्माण सोनाखान वनांचल के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कैम्पा मद के अंतर्गत 2 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से निर्मित पाकर घाट डायवर्सन से लगभग 15 गांवों के लोग लाभान्वित होने लगे हैं और वहां 9 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई है।

कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्ही.श्रीनिवास राव ने बताया कि वनांचल में सोनाखान परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भरका से तीन किलोमीटर की दूरी पर बगबुड़ा नाला में पाकर घाट डायवर्सन का निर्माण किया गया है, जिसकी चौड़ाई 27 मीटर तथा ऊंचाई 5 मीटर है। इसके निर्माण से कसडोल क्षेत्र के आसपास के भू-जल स्तर में काफी सुधार हुआ है। पाकर घाट के डायवर्सन के निर्माण के बाद यहां स्थल पर 865 मीटर तक 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 3 लाख 31 हजार 100 क्यूसेक मीटर पानी का भराव था, जिसे सिंचाई तथा वन्यप्राणियों के लिए सुरक्षित रख पाना संभव हुआ।

इसके अलावा वर्षा ऋतु के समय वर्षा का अंतराल बढ़ जाने के कारण विगत खरीफ फसल में लगभग 3 हजार 200 एकड़ कृषि भूमि में इस डायवर्सन के माध्यम से सिंचाई का कार्य किया गया। इस संबंध में वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार ने बताया कि पाकर घाट डायवर्सन से सोनाखान वन परिक्षेत्र के मालीडीह, बम्हनी, टेमरी, कोसमसरा, सेमरिया, खर्वे, कसडोल, धौराभाठा, दर्रा, नवापारा, नारायणपुर, खरहा तथा चकरवाय आदि गांवों में सिंचाई सुविधा का विस्तार हुआ है। इससे 9 हजार 32 एकड़ कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके निर्माण से आसपास के क्षेत्र में वनों के पुनरूत्पादन में भी वृद्धि हुई है।

Accident in Bhilai : बुजुर्ग महिला को हाइवा ने रौंदा, मौके पर मौत… दवा लेने जा रही थी दुकान
दुर्ग के विकास के लिए मुख्यमंत्री साय ने खोला खजाना, उरला में विकसित होगा खेल मैदान
मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस समेत दुनिया के टॉप 10 अमीरों को एक ही दिन में 34 अरब डॉलर का झटका
तीन दशक के करियर में अक्षय ने किया इतने फिल्मों में काम…
सुपेबेड़ा में शिविर लगाकर किडनी रोग के पीडि़तों का किया गया इलाज, हर बुधवार को लगाया जाएगा शिविर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही, खेत का प्लाटिंग करने बनाई सड़क, आयुक्त ने सड़क उखड़वाया अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही, खेत का प्लाटिंग करने बनाई सड़क, आयुक्त ने सड़क उखड़वाया
Next Article नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया ने रोका काफिला, विधायक वोरा से सड़क पर विकास कार्यो को लेकर की चर्चा महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर विधायक, महापौर और आयुक्त ने किया शिवनाथ नदी तट का निरीक्षण

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?