ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एम्स रायपुर में रेस्पिरेटरी फिजियोलॉजी पर सम्मेलन, 15 मेडिकल कॉलेजों के 250 से अधिक छात्र शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

एम्स रायपुर में रेस्पिरेटरी फिजियोलॉजी पर सम्मेलन, 15 मेडिकल कॉलेजों के 250 से अधिक छात्र शामिल

By Mohan Rao
Published: March 30, 2026
Share
SHARE

रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के फिजियोलॉजी विभाग द्वारा रेस्पिरेटरी फिजियोलॉजी विषय पर राज्य स्तरीय स्नातक (अंडरग्रेजुएट) सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। “Breathing Life into Science: Exploring Insights and Innovations in Respiratory Physiology” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश के 15 मेडिकल कॉलेजों से 250 से अधिक प्रथम वर्ष एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रामजी सिंह, पूर्व निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान कल्याणी; डॉ. एली मोहापात्रा, डीन (अकादमिक), एम्स रायपुर; तथा डॉ. के.डी. चावली, डीन (छात्र कल्याण), एम्स रायपुर शामिल हुए। अतिथियों ने आधुनिक चिकित्सा शिक्षा में प्रभावी संचार कौशल और जिज्ञासा-आधारित अधिगम की आवश्यकता पर बल देते हुए इसे छात्रों के समग्र विकास के लिए अनिवार्य बताया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रमंजन सिन्हा (आयोजन अध्यक्ष), डॉ. अरुणिता जगजापे (आयोजन सचिव) तथा डॉ. दीपाली के. चतुर (संयुक्त आयोजन सचिव) के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संकाय सदस्यों, रेजिडेंट डॉक्टरों और छात्र स्वयंसेवकों का सक्रिय सहयोग रहा। सम्मेलन के शैक्षणिक सत्रों में वायुमार्ग की संरचना एवं कार्यप्रणाली, फेफड़ों के प्रत्यारोपण तथा ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया जैसे विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका से डॉ. पी.के. वेदनथन का ऑनलाइन व्याख्यान भी शामिल रहा। साथ ही क्विज, मॉडल प्रदर्शन एवं छात्र प्रतियोगिताएं जैसे “यंग ओरिएटर”, “एआई रैम्प” और कॉन्सेप्ट मैपिंग आयोजित की गईं, जिनसे प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई।

कार्यक्रम के अंतर्गत फिजियोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन, एनेस्थीसिया तथा पीडियाट्रिक्स के विशेषज्ञों की भागीदारी के साथ रेस्पिरेटरी फिजियोलॉजी के क्लिनिकल महत्व पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें बहु-विषयक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त ‘प्राणायाम’ पर आधारित माइंडफुलनेस सत्र ने सम्मेलन को एक विशिष्ट आयाम प्रदान किया। यह सम्मेलन विशेष रूप से प्रथम वर्ष एमबीबीएस छात्रों के लिए आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य विषय के प्रति जिज्ञासा बढ़ाना और फिजियोलॉजी की मजबूत आधारशिला तैयार करना रहा। लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम्स रायपुर ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवा चिकित्सा छात्रों को प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत… सीएम साय बोले- सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर
Gustakhi Maaf: पहली बार सरकार भी सही और दुकानदार भी
चाय पर चर्चा करते हुए विधायक देवेंद्र ने की लोगों के समस्याओं का समाधान…. सेक्टर 7 महाराणा प्रताप चौक पर वरिष्ठजनों के साथ पी चाय
CG Big News : बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, खून से लथपथ मिला शव
‘मोर गांव, मोर पानी’ महाअभियान के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जामगांव में 59 किसानों को वितरित की गई डिजिटल किसान किताब कोण्डागांव जिले में किसानों को मिल रही डिजिटल किसान किताब की सुविधा
Next Article खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स  का जगदलपुर में शंखनाद… महाराष्ट्र और अरुणाचल के धावकों ने बिखेरी स्वर्णिम चमक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?