ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में शिवमहापुराण कथा का समापन, पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा- संसार में हम किसी को नहीं बदल सकते, हमें स्वयं को बदलना पड़ेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-Bhilai

भिलाई में शिवमहापुराण कथा का समापन, पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा- संसार में हम किसी को नहीं बदल सकते, हमें स्वयं को बदलना पड़ेगा

By Mohan Rao
Published: August 5, 2025
Share
शिव महापुराण का समापन
SHARE

शिवमहापुराण कथा के अंतिम दिन कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने दया सिंह को आयोजन के लिए साधुवाद दिया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दया सिंह की सावन माह में पवित्र आयोजन और सुंदर व्यवस्था के लिए सराहन की

भिलाई। जयंती स्टेडियम मैदान सिविक सेंटर में चल रही शिवमहापुराण कथा के अंतिम दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि संसार में हम किसी को नहीं बदल सकते, व्यक्ति को स्वयं बदलना पड़ता है। पिछली बार की कथा में अनेकों लोगों ने कथा पंडाल से ही शराब, सिगरेट, गुटखा, मांस सेवन आदि का त्याग करने का संकल्प लिया था। ये किसी के कहने पर नहीं हुआ, उनके अंदर कि आवाज से, शिव की भक्ति से यह संभव हुआ।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने आयोजन समिति के प्रमुख बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंग को दो वर्षों से लगातार भिलाई में शिवमहापुराण का आयोजन कर लाखों भक्तों का उद्धार करने पर बहुत बहुत साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि पहली बार भिलाई में दया सिंह ने 5 भव्य पंडाल बनाया, जहां लाखों भक्त आराम से कथा श्रवण कर रहे हैं। दया सिंह को बहुत बहुत साधुवाद। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि मानव जीवन में दुख, तकलीफ, परेशानी आती रहती है, लेकिन यदि वह अपने श्रेष्ठ कर्म को छोड़ देते हैं, तो परेशानियां भी एक दिन पीछा छोड़ जाती है। मनुष्य का विश्वास अडिग हो गया तो भोले बाबा को बंजर भूमि को भी हरी करना पड़ता है। लोग दिन भर कई इल्ज़ाम लगाते रहते है, लेकिन हम तो केवल बाबा का गुणगान करते हैं। एक बात याद रखें बाबा की भक्ति के साथ साथ जमकर मेहनत करने परिश्रम करने से सफलता अवश्य मिलती है।

दया सिंह ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी का आभार जताया
आयोजन समिति के प्रमुख दया सिंह ने कहा कि जिस तरह देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म की रक्षा के लिए, राष्ट्र को मजबूत करने का बीड़ा उठाकर कार्य कर रहे हैं, उसी तरह छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी माननीय विष्णुदेव साय की सरकार में सनातन धर्म की रक्षा के साथ ही सुशासन आया है। दया सिंह जी ने इस सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा के आयोजन में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों, सफाई कमचारियों, सभी वालंटियर्स, pwd,PHE, BSP प्रबंध avm बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के सम्मानित कार्यकर्ताओं, मीडियाकर्मियों सहित सभी भक्तों माताओ, बहनो का दिल से आभार जताया और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

कोई हमे केवल प्रेरित कर सकता है, बदलाव हमे स्वयं से लाना है
पंडित मिश्र ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाने, नशा करके गाड़ी मत चलाओ, वह केवल प्रेरित कर रही है। उसमें पुलिस का कोई फायदा है, फायदा केवल आपका है। इससे आप ही दुर्घटना से बचेंगे। जान बचेगी। गायत्री परिवार वाले हमेशा कहते हैं कि हम बदलेंगे, युग बदलेगा। लेकिन आज की दिया उल्टी चल रही है। इसी तरह यदि आप धन का, जान का नशा करके चलोगे तो एक्सीडेंट होगा ही। इसलिए इन सब का अहंकार कभी मत करो।

भगवान महादेव की कृपा छत्तीसगढ़ वासियों पर बरसती रहे – विष्णुदेव साय
कथा के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्नी कौशल्या देवी साय के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कथा वाचक पं. मिश्रा और व्यास पीठ से जुड़े संत जनों का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से स्वागत एवं अभिवादन किया। उन्होंने आयोजन समिति के प्रमुख श्री दया सिंग तथा समस्त शिव भक्तों व श्रद्धालुओं को पवित्र श्रावण मास की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने भी श्री दया सिंह को सावन माह में यह पवित्र आयोजन करने के लिए साधुवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि इस्पात नगरी भिलाई में विगत सात दिनों से शिव महापुराण कथा की अविरल धारा बह रही है। उन्होंने कहा समापन दिवस पर कथा में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

आयोजन में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या देवी साय, विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर भिलाई नीरज पाल, संभाग आयुक्त एसएन राठौर, आईजी आरजी गर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एवं अन्य अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में लाखों श्रद्धालु उपस्थित थे।

कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा
सीएम बघेल ने श्रम दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में साथ बैठकर खाए बोरे बासी
आदित्य एल-1 के इस पेलोड ने शुरू किया काम, जुटाएगी सूर्य की अहम जानकारी, जानें इससे क्या पता चलेगा
तान नदी पर दायीं तट का कटाव रोकने 4.23 करोड़ रूपए स्वीकृत
हरेली पर्व पर रिसाली निगम का नेवई गोठान में भव्य आयोजन… छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, अइरसा, गुरहा चिला एवं सादा चिला का लगेगा स्टॉल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एम्स रायपुर की वीआरडीएल प्रयोगशाला को पहली बार मिली एनएबीएल मान्यता… जानिए क्या होंगे फायदे
Next Article Railway News : 16 दिन तक 30 ट्रेनें कैंसिल, जानिए किस रूट पर यात्रियों को होगी परेशानी… देखें पूरी सूची
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?