ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र की पहल पर बापू नगर में बन रहा सामूदायिक भवन, जनता की मांग पर हो रहा निर्माण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेंद्र की पहल पर बापू नगर में बन रहा सामूदायिक भवन, जनता की मांग पर हो रहा निर्माण

By Mohan Rao
Published: January 9, 2023
Share
बापू नगर में बन रहा सामुदायिक भवन
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र के बापूनगर क्षेत्र में दो सर्व सुविधा युक्त सामूदायिक भवन का निर्माण किया जारहा है। भिलाई नगर विधायक की पहल से बन रहे इन दोनों सामूदायिक भवन में सभी जरूरी सुविधाएं होगी। जहां लोग अपने पारिवारिक आयोजन कर सकेंगे।

गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समय-समय पर अपने विधानसभा क्षेत्र में भेंटमुलाकात करते है। भेंट मुलाकात के दौरान वार्डों में जाकर लोगों से मिलते है। उनका हालचाल पूछते है और लोगों की समस्याओं का समाधान करते है। इसी दौरान कुछ दिनों पहले भी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लोगों से भेंट मुलाकात करने के लिए खुर्सीपार गए थे। जहां वे बापू नगर के वार्ड वासियों से मिले। उनका हालचाल जाना और लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

इस दौरान वार्डवासियों ने विधायक से मांग की थी कि क्षेत्र में एक भी सामूदायिक भवन नहीं है। इस वजह से लोगों को अपने पारिवारिक व धार्मिक आयोजन करने में बड़ी समस्या होती है। लोगों की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करके स्टीमेंट तैयार कराया और शासन से बजट स्वीकृति कराकर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है। इससे क्षेत्र के नागरिकों में बड़ी उत्साह और हर्ष का माहौल है। इस निर्माण कार्य को लेकर वार्डवासियों ने विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और कहा कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। पहले के खुर्सीपार और अब के खुर्सीपार में काफी अंतर है। लगातार पूरे क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। सड़क नाली बिजली पानी से लेकर हर जरूरी सुविधाएं बनाई जा रही है।

दो कमरे भी बनेगे
सामूदायिक भवन   सर्व सुविधा होगी । यह बन कर जब तैयार होगा तब यहां लोग अपने पारिवारिक कार्यक्रम जैसे सगाई, पूजा पाठ, सामाजिक आयोजन कर सकेंगे। सामूदायिक भवन में दो अतिरिक्त कमरे भी बनाएं जाएंगे। यह कमरे अतिथियों को रूकने सामान रखने आदि में भी काम आएगा। करीब 46 लाख की लागत से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

लगातार करा रहे हैं विकास कार्य
हम लगातार विकास कार्य करा रहे हैं। जनता की मांग पर काम कर रहे हैं। इस सामूदायिक भवन  के निर्माण से लोगों को बड़ा लाभ होगा। लोगों को बाहर होटल आदि में खर्च करना नहीं पड़ेगा। जनता की सेवा ही हमारा धर्म है और क्षेत्र के विकास के लिए हम लगातार प्रयासरत है।
– देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई नगर

चौपाल लगाकर कृषकों ने साधा खेती सबन्धी प्रशिक्षण…
ओमिक्रॉन ने बढ़ाई टेंशन: ऐक्शन में केंद्र, पीएम मोदी कल करेंगे बड़ी बैठक
महीनों से फरार रेप के आरोपी को रांची से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, गिरफ्तार कर भेजा जेल
अब रात में भी पर्यटक देख पाएंगे चित्रकोट वाटरफॉल की खूबसूरती…एशिया के नियाग्रा फॉल के नाम से है मशहूर
भाजपा का सदस्यता अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कल करेंगे दुर्ग जिले में अभियान का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूतबाधा दूर करने तांत्रिक को दिए पैसे, काम नहीं बना तो कर दी हत्या… हैरान कर देगी आरोपियों के पकड़े जाने की वजह
Next Article क्रेडा के सदस्य विजय साहू ने बेमेतरा में देखी सौर परियोजनाओं की प्रगति… अफसरों को दिए निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?