ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोबर खरीदी केंद्र का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त रघुवंशी… वर्मी कंपोस्ट के साथ ही गोबर से बने अन्य उत्पादों को बढ़ावा देने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गोबर खरीदी केंद्र का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त रघुवंशी… वर्मी कंपोस्ट के साथ ही गोबर से बने अन्य उत्पादों को बढ़ावा देने दिए निर्देश

By @dmin
Published: November 24, 2020
Share
Commissioner Raghuvanshi, who came to take stock of the cow dung
Commissioner Raghuvanshi, who came to take stock of the cow dung
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी केंद्र संचालित है जहां पर प्रतिदिन गोबर की खरीदी की जा रही है। गोबर खरीदी केंद्रों में अब तक 716 पशुपालक अपना पंजीयन गोबर बेचने के लिए करा चुके हैं, जिनसे गोबर क्रय किया जा रहा है। गोबर खरीदी केंद्रों का जायजा निगमायुक्त स्वयं ले रहे हैं। आज खुर्सीपार क्षेत्र के शिवाजी नगर जोन अंतर्गत आने वाले गोबर खरीदी केंद्र पहुंच कर उन्होंने वर्मी कंपोस्ट निर्माण का जायजा लिया। इस मौके पर आयुक्त रघुवंशी ने वर्मी कंपोस्ट के साथ ही अन्य उत्पाद को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
वर्मी कंपोस्ट के लिए पूर्व से निर्मित वर्मी बेड के अलावा इसी स्थल के समीप दूसरा वर्मी कंपोस्ट बेड का निर्माण किया जा रहा है। ताकि खरीदे जाने वाले गोबर का अधिक से अधिक उपयोग हो सके। निर्मित किए जा रहे कंडे का उपयोग शिवाजी नगर क्षेत्र के मुक्तिधाम में करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट के सभी टंकियों का अधिकाधिक उपयोग करने कहा और वर्मी कंपोस्ट बनने के बाद टंकियों में गोबर भरने की प्रक्रिया दोहराते हुए निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिए। केंचुआ पालन की स्थिति का जायजा लिया, निर्मित हो रहे वर्मी कंपोस्ट की क्वालिटी देखी, केंचुआ को अनुकूल माहौल देने के साथ ही इसके देखरेख के निर्देश दिए। गोबर खरीदी केंद्रों में प्रतिदिन की गोबर खरीदी की मात्रा की जानकारी ली। दीपावली के दौरान तैयार किए गए दीया के विक्रय पश्चात बचे हुए दीया को एकादशी के अवसर पर लोगों को उपलब्ध कराने कहा। इसके साथ ही कंपोस्ट पिट बढ़ाने, गोबर कंडा निर्माण कार्य में तेजी लाने, वर्मी कंपोस्ट हेतु ग्रीन बेड के लिए स्थल व्यवस्था, शेड निर्माण में प्रगति लाने, गोबर खरीदी केंद्रों के स्थलों का समुचित उपयोग, स्लरी को एकत्रित कर उचित उपयोग, वर्मी कंपोस्ट बनने के बाद इसका गुणवत्ता परीक्षण कराने के बाद ही विक्रय करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू मौजूद रहे। 

मणिपुर आतंकी हमला: नागा पिपुल्स फ्रंट ने ली जिम्मेदारी, कहा- कर्नल के बेटे-पत्नी के बारे में नहीं थी जानकारी
बदमाशों के हौसले बुलंद, अपने दोस्त की घर जा रही 15 साल की लड़की को किया आग के हवाले, एम्स में कराया भर्ती
साइकिल पोलो में छत्तीसगढ़ की बेटियों का धमाकेदार प्रदर्शन, नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक
भारत में कोरोना : कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट…. पिछले 24 घंटे में आए 15510 नए केस…. 106 ने गंवाई जान
ऑपरेशन थिएटर से लैस ‘ लाइफ लाइन एक्सप्रेस ‘ ट्रेन में होता है मरीजों का मुफ्त इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डाक विभाग के कंधों पर होगी कोरोना वैक्सीन को देश के हर हिस्से में पहुंचाने की जिम्मेदारी, नेटवर्क की मैपिंग शुरू डाक विभाग के कंधों पर होगी कोरोना वैक्सीन को देश के हर हिस्से में पहुंचाने की जिम्मेदारी, नेटवर्क की मैपिंग शुरू
Next Article On Mitanin Day, Mayor and MLA Devendra Yadav honored Mitanan women मितानिन दिवस पर महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव ने मितानिन महिलाओं का किया सम्मान… उपहार देकर बढ़ाया मनोबल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?