ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पावर हाउस में निर्मित हो रहे मर्दस मार्केट का आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया निरीक्षण… 27 दुकानों से तैयार होगा सुसज्जित मार्केट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पावर हाउस में निर्मित हो रहे मर्दस मार्केट का आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया निरीक्षण… 27 दुकानों से तैयार होगा सुसज्जित मार्केट

By @dmin
Published: October 5, 2021
Share
Commissioner Prakash Survey inspected the Mardas Market being
Commissioner Prakash Survey inspected the Mardas Market being
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत पावर हाउस के समीप महिलाओं के उत्थान के लिए मदर्स मार्केट का भव्य रूप से निर्माण किया जा रहा है, जहां वे अपने द्वारा बनाया गए प्रोडक्ट का विक्रय कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकेंगी। बड़े शॉपिंग मॉल की तर्ज पर ड्रांईग डिजाइन के अनुरूप बन रहे मार्केट का निरीक्षण करने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे पॉवर हाउस पहुंचे और शिवाजी नगर जोन क्रमांक 4 के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि महिला समूह इसका शीघ्र लाभ उठा सकें। निर्माणाधीन मार्केट परिसर का आयुक्त ने निरीक्षण करते हुए भवन के भीतर टाईल्स, रंग रोगन, कैंटिन, पार्किंग, बाउंड्री वॉल निर्माण, डोम शेड कार्य की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समानांतर हो, किसी भी कार्य के लिए रुकावट न हो।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने मदर्स मार्केट का निर्माण किया जा रहा है, जिससे महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद के विक्रय के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म मिल पाएगा और महिलाओं को तैयार उत्पाद की बिक्री की बड़ी समस्या से निजात मिलेगा! इस मार्केट में 27 दुकानें तैयार कर ली गई है।

महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मदर्स मार्केट के जरिए वृहद स्तर पर एक प्लेटफार्म प्रदान किया जा रहा है जहां महिलाएं अपने हुनर, कला से बनाए हुए उत्पादों को विक्रय कर सकेंगी। निगम भिलाई में 3280 स्व सहायता समूह पंजीकृत है जिनसे प्रत्येक समूह में 10 से 20 महिलाएं जुड़ी हुई है। भिलाई निगम प्रशासन द्वारा समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर दिलाने के लिए कई सारे प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं, अब मार्केट निर्माण होने के पश्चात तैयार किए गए उत्पादों को विक्रय कर पाएंगी।

सर्वसुविधायुक्त परिसर में महिला समूहें अपने द्वारा बनाए गए उत्पाद का विक्रय करेंगी। निर्माणाधीन मार्केट के निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने परिसर के चारों ओर हरियाली, पार्किंग स्थल, दुकानों का रिनोवेट, टाइल्स मार्बल लगाने के चले रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य के लिए टाइम डेडलाइन तय करते हुए गुणवत्तपूर्ण कार्य करावे।

निर्माणाधीन मार्केट मुख्य मार्ग से लगा होने के कारण सभी क्षेत्रों की महिलाओं के आवागमन में भी सहूलियत होगी। भिलाई निगम द्वारा तैयार किए जा रहे एक करोड़ 48 लाख की लागत से सर्व सुविधा युक्त मदर्स मार्केट महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा से जोड़ेगा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, उप अभियंता प्रकृति जगताप सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
विधायक देवेंद्र की विश्वास यात्रा : लोगों का मिल रहा समर्थन, जनता ने दिया जीत का आशीर्वाद
मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति को न्याय, सम्मान और स्वाभिमान के साथ मिला आगे बढ़ने का अवसर: सीएम बघेल
CG में लव इन रिलेशनशिप के बाद नाबालिग की मांग भरी, तीन बार अबॉर्शन के बाद अब जान से मारने की धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई आयुक्त की फटकार के बाद स्पैरो ने टैक्स वसूली के लिए लगाया कैंप…. शिविर के लिए जारी हुआ शेड्यूल
Next Article पकड़ी गई आर्यन खान की प्याज के छिलके वाली तकनीक, पढ़ें डार्क नेट की डरावनी कहानी पकड़ी गई आर्यन खान की प्याज के छिलके वाली तकनीक, पढ़ें डार्क नेट की डरावनी कहानी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?