ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेत खदानों पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14 मशीनें और 9 हाईवा वाहन जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा
September 30, 2026
PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी
September 30, 2026
भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त
September 30, 2026
साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedKanker

रेत खदानों पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14 मशीनें और 9 हाईवा वाहन जब्त

By Mohan Rao Published May 16, 2026
Share
SHARE

कांकेर। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा चारामा क्षेत्र में संचालित सरपंच स्वीकृत रेत खदानों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कई रेत खदानों में नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर पट्टाशर्तों के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज करते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। खनिज अमले ने विभिन्न रेत खदानों एवं संचालन स्थलों से कुल 14 मशीनें जप्त की हैं। इनमें करिहा रेत खदान से 3 मशीन, भिरौद से 3 मशीन, मचांदूर से 3 मशीन, भिलाई से 3 मशीन, भूईगांव से 1 मशीन तथा अरौद रेत खदान से 1 मशीन जप्त की गई।

इसके अलावा मौके से 3 लोड हाईवा एवं 6 खाली हाईवा वाहनों को भी जब्त कर प्रकरण तैयार किया गया है। साथ ही पट्टा शर्तों के उल्लंघन को लेकर संबंधित सरपंचों को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जांच दल ने ग्राम पंचायत जैसाकर्रा अंतर्गत महानदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 3 मशीनें जब्त कीं तथा सरपंच ग्राम पंचायत जैसाकर्रा को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने नोटिस जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिले में वर्तमान में कुल 15 रेत खदानें संचालित हैं, जिनमें चारामा एवं दुर्गूकोंदल क्षेत्र के ग्राम पंचायत माहुद, भिलाई, भिरौद, करिहा, हाराडुला, बासनवाही, अरौद, किलेपार, भर्रीटोला, भंडारडिगी, गुदुम एवं परभेली शामिल हैं। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इन खदानों का संचालन ग्राम पंचायतों एवं स्व सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। रेत खदानों से शासन को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 76 लाख 62 हजार 572 रुपये रॉयल्टी तथा 1 करोड़ 56 लाख 89 हजार 208 रुपये प्रीमियम राशि प्राप्त हुई है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 2 लाख रुपये रॉयल्टी एवं 4 लाख 32 हजार रुपये प्रीमियम राशि प्राप्त हो चुकी है। पट्टा शर्तों के उल्लंघन पर विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेत खदान संचालकों पर 8 लाख 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 3 लाख 25 हजार रुपये अर्थदंड वसूल किया गया है। वर्षा ऋतु में रेत की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में 16 अस्थायी रेत भंडारण लाइसेंस भी स्वीकृत किए गए हैं। खनिज विभाग की टॉस्क फोर्स टीम द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध रेत परिवहन के 99 प्रकरण दर्ज कर 99 वाहन जप्त किए गए तथा 27 लाख 65 हजार 200 रुपये की समझौता राशि वसूली गई। वहीं वर्ष 2026-27 में 11 मई 2026 तक 39 वाहन जप्त कर 8 लाख 15 हजार 736 रुपये की समझौता राशि वसूली गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में स्वीकृत रेत खदानों का संचालन नियमानुसार सुनिश्चित किया जा रहा है तथा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में टॉस्क फोर्स दल द्वारा लगातार निरीक्षण और कार्रवाई जारी है।

You Might Also Like

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा

PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त

साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता

Mohan Rao May 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प, यूएवी ड्रोन सर्वेक्षण कार्य का हुआ शुभारंभ
Next Article shreekanchanpath 212 # 16 May 2026

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?