ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वाहन शाखा में औचक निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वे… कई कर्मचारी मिले नदारद… आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी से मांगी रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वाहन शाखा में औचक निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वे… कई कर्मचारी मिले नदारद… आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी से मांगी रिपोर्ट

By @dmin
Published: September 30, 2021
Share
Commissioner Prakash Survey arrived in the vehicle branch to make a surprise inspection
Commissioner Prakash Survey arrived in the vehicle branch to make a surprise inspection
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे अचानक भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित वाहन शाखा पहुंचे। अचानक निगमायुक्त के पहुंचने से वाहन शाखा के कर्मचारी अलर्ट मोड में आ गए। आयुक्त ने सीधे उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उपस्थिति पंजी में अंकित सभी के नाम की उपस्थिति एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कुछ कर्मचारियों ने उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं किए थे तो वहीं कुछ ने तो लंबे समय से अपनी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज नहीं कराई है। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए वाहन प्रभारी को प्रतिदिन उपस्थिति पंजी का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त के औचक निरीक्षण की कार्यप्रणाली से सभी वाकिफ है, अचानक किसी भी विभाग एवं कार्य का आयुक्त बिना सूचना के निरीक्षण करते हैं, जिससे प्रमुख योजनाओं एवं निगम के द्वारा किए जा रहे कार्यों की ग्राउंड फील्ड पर जानकारी हासिल करने के बाद इसके अनुसार आगे की कार्यवाही करते हैं। वाहन शाखा का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि उपस्थिति पंजी में प्रतिदिन हस्ताक्षर होना आवश्यक है। यदि कोई कर्मचारी किसी कारणवश अवकाश में है तो रजिस्टर में अवकाश का आवेदन संलग्न करें, इस पर निगमायुक्त ने वाहन शाखा के प्रभारी अधिकारी वेशराम सिन्हा से कर्मचारियों के उपस्थिति के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है, इसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। बता दें कि वाहन शाखा में नियमित एवं प्लेसमेंट के बहुत से कर्मचारी कार्यरत है। इनमें से कुछ कर्मचारी मैकेनिक और वाहन चालक के पद पर कार्यरत हैं। प्रतिदिन वाहनों को डीजल पर्ची जारी किए जाने के रजिस्टर का भी उन्होंने अवलोकन किया, आयुक्त ने कहा कि प्रतिदिन जारी किए जाने वाले डीजल पर्ची के रजिस्टर का गोशवारा रजिस्टर में अंकित होना चाहिए।

वाहन चालकों के आई टेस्ट एवं फिजिकल फिटनेस के लिए आयोजित होगा कैंप
निगम आयुक्त सर्वे ने विष्णु चंद्राकर को निर्देश दिए कि वाहन चालकों के आंखों का जांच कराएं, फिजिकल फिटनेस के लिए कैंप आयोजित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस अद्यतन होने चाहिए। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट आयुक्त ने प्रस्तुत करने कहा है।

वाहन शाखा के सभी वाहन होंगे सूचीबद्ध
औचक निरीक्षण में पहुंचे आयुक्त ने वाहन शाखा परिसर में खड़े हुए वाहनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन जो कंडम अवस्था में है, जो किसी कार्य योग्य नहीं है उनकी सूची तैयार करें इसके साथ ही सभी छोटे-बड़े वाहनों को सूचीबद्ध करते हुए उनकी उपयोगिता एवं वाहनों की स्थिति के विस्तृत विवरण के साथ जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश उन्होंने दिए है।

वाहनों के मरम्मत होने वाले गैरेज में भी पहुंचकर लिया जायजा
वाहन शाखा में ही कई छोटे-बड़े वाहनों में खराबी आने पर उसका सुधार कार्य एवं मरम्मत परिसर में ही किया जाता है, आयुक्त ने इस स्थान पर भी पहुंच कर वाहनों के मरम्मत एवं उपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली। वाहनों के प्रति माह के मेंटेनेंस कास्ट एवं वाहनों में इंधन पर प्रतिमाह खर्च होने की जानकारी ली, इसकी भी विस्तृत रिपोर्ट आयुक्त ने मांगी है।

महंगाई की मार : कोरोना के वार के बाद आमदनी रह गई चौथाई, घर का खर्च दोगुना पार
300 कर्मचारियों की बगावत से थमी एयर इंडिया एक्सप्रेस, 82 उड़ानें रद्द, बीमारी का हवाला देकर घर बैठे चालक दल के सदस्य
सागर हत्याकांड में फरार पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार… दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा पहलवान
विश्व पर्यटन दिवस: छत्तीसगढ़ पर्यटन को पहचान दिलाने सरकार तत्पर, ईको टूरिज़्म के क्षेत्र में कोडार को मिल रही है अलग पहचान
आरक्षण विवाद : सीएम बघेल बोले- सवालों के दे दिए जवाब, अब बिल पर हस्ताक्षर करे राज्यपाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नटवर सिंह का राहुल समेत पूरी गांधी फैमिली पर हमला, कैप्टन अमरिंदर का किया समर्थन नटवर सिंह का राहुल समेत पूरी गांधी फैमिली पर हमला, कैप्टन अमरिंदर का किया समर्थन
Next Article State Women's Commission hears the cases… Chairperson Kiranmayi Nayak said राज्य महिला आयोग ने की प्रकरणों की सुनवाई… अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा किराया नामा के आधार पर मालिकाना हक प्राप्त नहीं किया जा सकता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?