ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नटवर सिंह का राहुल समेत पूरी गांधी फैमिली पर हमला, कैप्टन अमरिंदर का किया समर्थन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नटवर सिंह का राहुल समेत पूरी गांधी फैमिली पर हमला, कैप्टन अमरिंदर का किया समर्थन

By @dmin
Published: September 30, 2021
Share
नटवर सिंह का राहुल समेत पूरी गांधी फैमिली पर हमला, कैप्टन अमरिंदर का किया समर्थन
नटवर सिंह का राहुल समेत पूरी गांधी फैमिली पर हमला, कैप्टन अमरिंदर का किया समर्थन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब में मची कलह के बीच कांग्रेस लीडरशिप पर पार्टी के ही दिग्गज नेताओं का हमला जारी है। कपिल सिब्बल के बाद अब नटवर सिंह ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में फिलहाल कुछ भी सही नहीं है। इसके लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं, जिनमें से एक राहुल गांधी हैं। नटवर सिंह ने कहा कि भले ही राहुल गांधी के पास कोई पद नहीं है, लेकिन वे सभी मामलों में फैसले लेते हैं। नटवर सिंह ने कहा कि अब न तो कभी वर्किंग कमिटी की मीटिंग होती है और न कभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुलाई जाती है। नटवर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने का फैसला लिया है, जिनका 52 साल का लंबा अनुभव रहा है।

#WATCH | "…(Present situation of Congress) It's not alright at all, there are three people responsible, one of them is Rahul Gandhi who doesn't even hold any designation, and he is calling the shots…," says Former External Affairs Minister Natwar Singh pic.twitter.com/S7QIei0L29

— ANI (@ANI) September 30, 2021

यही नहीं नटवर सिंह ने कांग्रेस लीडरशिप पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कैप्टन की जगह उस सिद्धू को जिम्मेदारी दे दी, जो कभी भी कुछ भी फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक बार सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था और फिर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से मुलाकात करके कहा था कि क्या मैं उसे वापस ले सकता हूं। इस पर हामिद अंसारी ने कहा कि अब तो इस्तीफा वापस नहीं लिया जा सकता है। नटवर सिंह ने गांधी फैमिली पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा तो कभी हुआ ही नहीं है, जो आज कांग्रेस की हालत है। आज न तो वर्किंग कमिटी की बैठक होती है और न ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुलाई जाती है।

नटवर सिंह ने कहा कि तीन लोग बैठे हैं, जो सारे फैसले लेते हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से एक राहुल गांधी साहब हैं, जिनके पास कोई पद भी नहीं है, लेकिन वह सारे फैसले लेते हैं। इन दोनों ने (राहुल और प्रियंका की ओर से इशारा) कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने का फैसला लिया और उनकी जगह पर सिद्धू को ले आए। यह पहला मौका है, जब किसी सीनियर नेता ने इस तरह से राहुल गांधी का नाम लेकर निशाना साधा है। इससे पहले बुधवार को कपिल सिब्बल ने भी पार्टी में बड़े बदलावों की मांग करते हुए कहा था कि अब एक नियमित अध्यक्ष जल्दी ही चुना जाना चाहिए।

बच्चों को स्कूल लाते वक्त वाहन पलटा, 18 बच्चे घायल, ड्राइवर की मौत
संगठन कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं आपसी सामंजस्य बनाये रखना ही समग्र ब्राह्मण परिषद् का मूल उद्देश्य.
Raipur Breaking : मामूली बात पर ऑटो चालक को मारा चाकू, गंज पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
लोड अनुरूप ट्रांसफार्मर की क्षमताओं का किया जाएगा विस्तार – कलेक्टर
मानसगान प्रतियोगिता में डोंगरगढ़ की मंडली ने जीता पहला ईनाम, क्रेडा सदस्य विजय साहू ने किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Rural health research unit to be built at Jheet Community Health Center झीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनेगा ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई… स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की मौजूदगी में एमआरएचआरयू के लिए सीजीएमएससी और आईसीएमआर के बीच एमओयू
Next Article Commissioner Prakash Survey arrived in the vehicle branch to make a surprise inspection वाहन शाखा में औचक निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वे… कई कर्मचारी मिले नदारद… आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी से मांगी रिपोर्ट

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?