भिलाई। कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार व आम जनता अलग थलग हो गई है। एक ओर सरकार द्वारा संक्रमण को कंट्रोल करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिस कर्मी दिन रात लोगों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर डटे हुए हैं। सामाजिक संस्था आंध्र महिला मंडली के सदस्यों ने आज सुपेला थाने पहुंचकर 78 पुलिस कर्मियों को शॉल से सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों महिला सदस्यों ने जूस के पैकेट भी दिए।

आंध्र महिला मंडली की अध्यक्षा पेरी पद्मा ने बताया कि कोरोना संकट के दौर में हमारे पुलिस कर्मी कोरोना वारियर्स के रूप में हमारे बीच हैं। दिन रात वे अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। लोगों को इस वायरस के खिलाफ जागरुक कर रहे हैं। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि कोरोना की लड़ाई में प्रशासन का साथ दें। लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। पेरी पद्मा ने बताया कि आज हमने कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे हमारे पुलिस कर्मी भाइयों का शॉल ओड़ाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर आंध्र महिला मंडली की उपाध्यक्ष पावनी मोहन, कोषाध्यक्ष वरलक्ष्मी, सचिव अनंत लक्ष्मी, सह सचिव तृप्ति कुमारी, नाग कुमारी, विजय लक्ष्मी, पद्मजा, ज्योति महेश, अनिता, श्यामला, पी लक्ष्मी, सुशीला, शारदा, अरुणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




