ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 : 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 : 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश

By Mohan Rao
Published: October 12, 2025
Share
SHARE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में  रविवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल हुए। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, सुशासन की स्थिति और जनसेवा की गुणवत्ता पर समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ने आगामी धान खरीदी को देखते हुए दिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि किसानों का एक-एक दाना धान सरकार खरीदेगी। सीएम साय ने कहा छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी होगी। बैठक में सीएम ने कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश दिए है। उन्होंने साफ कहा है कि धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर जिम्मेदार होंगे।

कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम साय ने कहा है कि किसान पोर्टल में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन समय पर पूरा करें। सीएम ने किसान पंजीयन में धीमी प्रगति वाले जिलों से आगे की कार्ययोजना की भी जानकारी ली और विभागीय सचिव से कहा कि दूरस्थ अंचलों में नेटवर्क की समस्या होने पर विशेष शिविर लगाकर पंजीयन करें। प्रभारी सचिवों को जिलों में धान खरीदी की पैनी निगरानी और संवेदनशील केंद्रों की गहन निगरानी करने के निर्देश दिए है। खासकर अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी करने को कहा। पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ हो धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था की जाए। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से चौकसी बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में कोई पात्र किसान न छूटें
कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में सीएम साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में कोई पात्र किसान न छूटें। योजना का लाभ दिलाने समय सीमा निर्धारित कर कलेक्टर काम करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन की कमिश्नर समीक्षा करें। बस्तर और सरगुजा संभाग में संवेदनशीलता के साथ विशेष फोकस अधिकारी करें। इसके साथ ही अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जाए ताकि किसी भी प्रकार से अन्य राज्यों से धान का अवैध परिवहन न हो पाए। सीएम साय ने कहा है कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों के पंजीयन की सुगम व्यवस्था होनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार समस्या उत्पन्न न हो।

शिविरों के माध्यम से कराएं शत प्रतिशत पंजीयन
कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विशेष शिविरों के माध्यम से शत प्रतिशत पंजीयन कराने का निर्देश दिया। योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सभी कलेक्टर समय सीमा निर्धारित कर काम करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन की समीक्षा संभागायुक्त करेंगे। इसके साथ ही सीएम साय ने अधिकारियों को बस्तर और सरगुजा संभाग में संवेदनशीलता के साथ विशेष फोकस करने का निर्देश दिया है।

पीएम सूर्यघर योजना पर फोकस करें अधिकारी
कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम साय ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए केन्द्र सरकार की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक अहम कड़ी है। सीएम साय ने अधिकारियों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण इलाकों में हितग्राहियों को आसानी से बैंक फाइनेंस की सुविधा मिलनी चाहिए। यदि कोई समस्या आए तो कलेक्टर स्वयं फील्ड पर जाकर इसे सुलझाएं और यह सुनिश्चित करें कि ग्रामीणों को आसानी से ऋण उपलब्ध हो रहा है।

PM मोदी के आदेश पर NSA अजीत डोभाल ने चीन को बता दी थी भारत की मंशा, जानें पूरी कहानी
PWD में बड़ा बदलाव, शिकायतों के बाद हटाए गए वीके भतपहरी, PWD के नए ENC होंगे केके पिपरी
मनरेगा से बने कुएं ने दिखाई कर्ज मुक्ति की राह, कुएं ने धान की पैदावार तो बढ़ाई ही, आजीविका का नया जरिया भी दिया
बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में झमाझम बारिश, बिछी बर्फ की चादर, फसलें हुई बर्बाद
पीएम मोदी ने किया शांति की प्रतिमा का अनावरण, कहा- भारत ने दुनिया को दिखाया बंधुत्व का मार्ग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 360 # 12 Oct 2025
Next Article छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में आपार आईडी की समय सीमा तय, सीएम साय बोले- 31 दिसंबर तक करें काम पूरा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?