ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में झमाझम बारिश, बिछी बर्फ की चादर, फसलें हुई बर्बाद
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक
October 22, 2026
नवा रायपुर के नंदनवन जू जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत
October 22, 2026
राष्ट्रपति का बस्तर दौरा : जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन व दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित
October 22, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक
October 22, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में झमाझम बारिश, बिछी बर्फ की चादर, फसलें हुई बर्बाद

By Om Prakash Verma Published March 19, 2024
Share
बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में झमाझम बारिश, बिछी बर्फ की चादर, फसलें हुई बर्बाद
बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में झमाझम बारिश, बिछी बर्फ की चादर, फसलें हुई बर्बाद
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम के उलटफेर का दौर जारी है। प्रदेश में दो-तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की की आशंका है। इसी कड़ी में कोरबा में सोमवार देर शाम अचानक बदलाव आया। घने बादल छाने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के साथ जमकर ओले भी गिरे। कोरबी पसान क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फ गिरने सड़क, आंगन, खेत मे बर्फ की चादर सी बिछ गई। बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों को खासा नुकसान पहुंचने की आशंका है। कोरबी-चोटिया क्षेत्र में तेज आंधी, तूफान के मध्य बारिश और ओले गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। गेहूं, आम, चार, एवं मौसमी हरी सब्जियां नष्ट हुई हैं।

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में भी झमाझम बारिश
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में दूसरे दिन भी मौसम ने करवट ली है जिसके बाद गरज चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है तो किसानों की खड़ी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं अचानक आई बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है। अचानक आई बारिश से सामान्य से दो से तीन डिग्री तक तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

पेण्ड्रा मरवाही इलाके में अचानक मौसम ने दूसरे दिन भी करवट ली है। अचानक दोपहर बाद मौसम बदला और गरज चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मरवाही के गगनई, साल्हे कोटा, मड़वाही, धनपुर मझगवां सहित आसपास के काफी गांवों में ओलावृष्टि की खबर है वहीं अचानक आए मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक

नवा रायपुर के नंदनवन जू जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

राष्ट्रपति का बस्तर दौरा : जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन व दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित

खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का

Om Prakash Verma March 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : सरकारी स्कूल में घुसे चोर, लैपटॉप व कंप्यूटर सहित कई सामान पार… जांच में जुटी पुलिस
Next Article छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, मचा हड़कप; 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, मचा हड़कप; 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?