ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बार्डर के चेकपोस्ट पहुंचे कलेक्टर-एसपी: तैनात जवानों को कहा सख्ती से प्रतिबंधित करें आवाजाही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बार्डर के चेकपोस्ट पहुंचे कलेक्टर-एसपी: तैनात जवानों को कहा सख्ती से प्रतिबंधित करें आवाजाही

By @dmin
Published: July 24, 2020
Share
Collector-SP reached border check post
Collector-SP reached border check post
SHARE

आमजनों में दिखा व्यापक असर, सड़कें दिखीं सुनसान, व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद नजर आए

दुर्ग। जिले में कोरोना के बचाव व नियंत्रण के लिए एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन की जमीनी स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी श्री प्रशांत ठाकुर ने फ्लैगमार्च किया। उन्होंने जिले के बॉर्डर चेक पोस्ट कुम्हारी टोल नाका व धमधा बार्डर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए वे स्वयं कमान सम्हाले हुए हैं। चेक पोस्ट पर तैनात जवानों व अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि लोगों के आवाजाही पूर्णत: प्रतिबंधित की गई है। इसका पूर्ण पालन करें। अनावश्यक आने जाने वाले पर रोक लगाए। जरूरी कार्य व किसी क्षेत्र में ड्यूटी पर आने जाने वाले लोगों के पास की चेकिंग करें। चार पहिया वाहन में आने जाने वाले लोगों की सरप्राइज जांच आवश्यक रूप से करें।

कलेक्टर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान निर्देशित सभी नियमों का कड़ाई से पालन करे। छोटी सी चूक या लापरवाही से कोरोना संक्रमण को रोकने के उद्देश्य में बाधा पड़ सकती है। कुम्हारी टोल नाका के तीनों लेन पर जवानों को चेकिंग प्रक्रिया को जारी रखने कहा। कलेक्टर एवं एसपी ने भिलाई नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से फ्लैग मार्च करते हुए भिलाई 3 होते हुए मंगल भवन भिलाई मार्ग चरोदा निगम कार्यालय पहुंचे। निगम आयुक्त भिलाई चरोदा से लॉक डाउन की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। लॉक डाउन की अवधि में निगम क्षेत्र में संचालित सभी प्रकार की व्यवसायिक प्रतिष्ठान को बंद रखने कहा। इसके साथ ही ब्लड सेम्पलिंग की जांच को बढ़ाने तथा अधिकाधिक जनसमूह के सम्पर्क में आने वाले लोगों की अनिवार्य जांच करने कहा। मंगल भवन भिलाई से होकर दल सिरसा चैक होकर कुम्हारी टोल नाका पहुंचा। यहां से मुरमुंदा अहिवारा होकर धमधा के बार्डर का अवलोकन किया गया। लॉक डाउन के दूसरे दिन भी आज दुर्ग भिलाई सहित जिले के सभी दुकाने बंद मिली। सड़कें सुनसान नजर आयी। नागरिकगण जिला प्रशासन का सकारात्मक सहयोग करते हुए अपने घर मे रहे। इस तरह से लॉकडाउन का दूसरा दिन भी सफल रहा।

Wrestlers strike : जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की पहलवानों से झड़प, महिला पहलवानों से गाली गलौच व मारपीट
विस्तारा, एलायंस एयर और स्पाइसजेट शुरू करने जा रही हैं नई उड़ानें, जानिए किन रूट्स पर मिलेगी सुविधा
CG Breaking : मिर्गी की बीमारी से परेशान युवक ने की खुदकुशी, पेड़ पर लटकी मिली लाश
इसे कहते हैं दिवाली गिफ्ट: इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दी कार, कर्मचारी बोले-सपना पूरा हुआ
रायगढ़ में बड़ा हादसा : स्कॉर्पियो – ट्रक में भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Kovexin: Human trials started today at AIIMS कोवेक्सिन: एम्स में आज से शुरू हुआ मानव परीक्षण, 30 साल का है पहला वालंटियर, नहीं दिखे कोई दुष्परिणाम
Next Article Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections रिसाली नगर निगम: महापौर के दावेदारों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू का नाम सबसे ऊपर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?