ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दीपावली बजार को लेकर कलेक्टर ने दिए निगम अधिकारियों को निर्देश…. सोशल डिस्टेंसिंग का रखें विशेष ध्यान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दीपावली बजार को लेकर कलेक्टर ने दिए निगम अधिकारियों को निर्देश…. सोशल डिस्टेंसिंग का रखें विशेष ध्यान

By @dmin
Published: November 4, 2020
Share
प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर
प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर
SHARE

दुर्ग। दीवाली के मौके पर पटाखा दुकानों में भीड़ जुटने की आशंका है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का ध्यान रखते हुए सजगता बेहद आवश्यक है। पटाखा विक्रेता अपनी दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से ध्यान रखें। निगम अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पटाखा दुकान में इस तरह के एहतियात बरते गए हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पटाखा दुकानों में दीवाली के अवसर पर भारी भीड़ जुटती है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था करना बेहद जरूरी है ताकि कोरोना संक्रमण न फैले। इसके लिए पटाखा विक्रेताओं के साथ बैठक कर उन्हें इस संबंध में अवगत कराएं।
कलेक्टर ने कहा कि निगम अधिकारी यह भी देखें कि बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। सजगता और जागरूकता के संदेश डिस्प्ले किये जाएं। मास्क का उपयोग सुनिश्चित हो। कलेक्टर ने कहा कि दुकानदार मास्क का उपयोग नहीं करने वाले ग्राहकों को सामग्री नहीं उपलब्ध कराएं। निगम अधिकारी मानिटरिंग टीमों के माध्यम से यह सुनिश्चित कराएं कि लोग मास्क का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि आईसीई एक्टिविटी सभी जगहों पर चल रही है। इसमें कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। यह सुनिश्चित करें कि ऐसी जगहों पर जहां बड़ी संख्या में भीड़ जुट सकती है वहां पर इस तरह के संदेश अधिकाधिक संख्या में डिस्प्ले किये जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि निगम अधिकारी कोरोना जागरूकता के संदेश की मुनादी भी बाजारों में करें। सैनेटाइजेशन और मास्क के उपयोग के संबंध में लोगों को जागरूक करना बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संस्थाओं के प्रमुखों की बैठक में इस संबंध में अवगत कराएं ताकि सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से कोरोना संक्रमण को थामने में मदद मिले। उन्होंने कहा कि त्योहार का महीना कोरोना संक्रमण को लेकर बेहद संवेदनशील है क्योंकि त्योहारों में खरीदारी और अन्य कारणों से बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है। ऐसे में विशेष रूप से रणनीति बनाकर किये गए कार्यों से बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखने में मदद मिलेगी। सामुदायिक भागीदारी की इस कार्य में बेहद अहम भूमिका होगी। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों से कहा कि दीवाली के मौके के लिए स्थानीय स्वसहायता समूहों ने बहुत सुंदर उत्पाद तैयार किये हैं। इनके डिस्प्ले के लिए बाजार में अच्छी लोकेशन उपलब्ध कराएं, साथ ही व्यापारिक संगठनों से चर्चा कर इन उत्पादों के लिए मार्केट लिंकेज भी तैयार करें।

परीक्षा के दौरान नकल करने पकड़ी गई थी छात्रा, कॉलेज ने लिखवाया माफीनामा, दूसरे दिन फंदे से लटकी मिली लाश
Gustakhi Maaf: पहाड़ी छत्तीसगढ़ की सड़कों पर भूतों की परेड
30 रुपये की दवा पर रेमडेसिविर के स्टीकर चिपका कमाए पांच करोड़, मास्टरमाइंड समेत चार दबोचे
Big News : छत्तीसगढ़ में 1,390 करोड़ रुपए से अधिक के चार नए मेडिकल कॉलेजों समेत छह निर्माण कार्यों को मंजूरी
मुख्यमंत्री बघेल को 13 को बस्तर दौरा : देंगे 129 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, नक्सलगढ़ में करेंगे 12 सड़कों का लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए जिला प्रवक्ता ने पीसीसी अध्यक्ष को लिखा पत्र… वर्तमान ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर लिखी यह बात
Next Article बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, बचाने के लिए सेना भी पहुंची, सीएम बोले-प्रह्लाद को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, बचाने के लिए सेना भी पहुंची, सीएम बोले-प्रह्लाद को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?