ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर भुरे का एनएचएआई प्रबंधन को सख्त निर्देश: 15 अक्टूबर तक छोटी गाडिय़ों के लिए ओवरब्रिज शुरू कराने के दिये निर्देश… लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कलेक्टर भुरे का एनएचएआई प्रबंधन को सख्त निर्देश: 15 अक्टूबर तक छोटी गाडिय़ों के लिए ओवरब्रिज शुरू कराने के दिये निर्देश… लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्रवाई

By @dmin
Published: September 9, 2021
Share
Collector Bhure's strict instructions to NHAI management
Collector Bhure's strict instructions to NHAI management
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी बद्रीनारायण मीणा ने आज कुम्हारी ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और यहाँ ट्रैफिक की दिक्कतों को देखते हुए जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने एनएच प्रबंधन से कहा कि 15 अक्टूबर तक छोटी गाडिय़ों के लिए ओवरब्रिज शुरू करा दें और 15 नवंबर तक सभी गाडिय़ों के लिए इसे शुरू कराएं। इस समय सीमा का पालन सुनिश्चित करें। ट्रैफिक की दिक्कतों की वजह से एक-एक दिन का टारगेट भी बेहद महत्वपूर्ण है। युद्धस्तर पर कार्य करें और इसे समयसीमा में समाप्त करें। समयसीमा पर काम नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई संबंधितों पर की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि दुर्ग से रायपुर के बीच काफी संख्या में लोग आना-जाना करते हैं उन्हें पूरी तरह इस सड़क में सुविधा मिले, जाम का सामना न करना पड़े, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसकी लगातार मानिटरिंग की जाएगी। इस दौरान सहायक कलेक्टर हेमंत नन्दनवार, एएसपी संजय ध्रुव, एसडीएम बृजेश क्षत्रिय एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

वैकल्पिक रूट को फालो करने की अपील
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि तेजी से निर्माण कार्य करें। इसके बावजूद ट्रैफिक का लोड बढऩे की वजह से किसी समय ट्रैफिक जाम की दिक्कत का सामना इस रूट पर नागरिकों को करना पड़ सकता है। ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक रूट बनाये गये हैं तथा इसे दर्शाया भी गया है। इसे फालो करें, आपको समय भी उतना ही लगेगा और ईंधन की खपत भी लगभग उतनी ही होगी।

पैचेस के लिए देर न लगाएं, तुरंत करें मरम्मत
ट्रैफिक से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बरसात होने पर गड्ढे बन जाते हैं और मरम्मत तक ट्रैफिक प्रभावित रहता है। वाहनों की स्पीड 3 से 4 किमी तक रह जाती है। कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों से कहा कि ऐसी स्थिति बिल्कुल निर्मित न होने दें। लगातार मानिटरिंग करते रहें और मरम्मत की जरूरत होने पर तुरंत कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने ड्रेनेज पर भी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने इस दौरान एसडीएम को मार्ग से अतिक्रमण चिन्हांकित कर हटाने के निर्देश दिये। साथ ही अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि यदि पोल शिफ्टिंग की जरूरत है तो वे भी करें।

बीजेपी पड़ रही कांग्रेस पर भारी, टीम राहुल के नेता टूट रहे बारी-बारी
संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा कमरछठ का व्रत
Big news : पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, 6 ग्रामीणों का किया था अपहरण
पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, महिला की मौत
अवैध गुटखा फैक्ट्री का संचालक साजिद खान गिरफ्तार, एक सप्ताह पहले फैक्ट्री में पड़ी थी रेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Condition of Corona: Government said – the country is still facing the second कोरोना का हाल: सरकार ने कहा- देश अभी भी कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा, यह अभी तक खत्म नहीं हुई
Next Article 13th Brics Summit: हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें 13th Brics Summit: हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?