ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन पर सख्त प्रशासन: साढ़े तीन घंटे फ्लैग मार्च कर कलेक्टर व एसपी ने देखी व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लॉकडाउन पर सख्त प्रशासन: साढ़े तीन घंटे फ्लैग मार्च कर कलेक्टर व एसपी ने देखी व्यवस्था

By @dmin
Published: July 23, 2020
Share
लॉकडाउन पर सख्त प्रशासन: साढ़े तीन घंटे फ्लैग मार्च कर कलेक्टर व एसपी ने देखी व्यवस्था
लॉकडाउन पर सख्त प्रशासन: साढ़े तीन घंटे फ्लैग मार्च कर कलेक्टर व एसपी ने देखी व्यवस्था
SHARE

लॉकडाउन का पालन करने का दिया संदेश, अनावश्यक घूमने वालों पर लगा जुर्माना

दुर्ग/भिलाई। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में आज से लॉकडाउन लगाया गया है। 29 जुलाई तक जिले सभी नगरीय निकायों एवं 17 ग्राम पंचायतों में लॉकडाउन शुरू हो गया। लॉकडाउन के पहले दिन आज सुबह जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को लॉकडाउन का पालन काराने संयुक्त रूप से संदेश दिया गया। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे व एसपी प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में एक दर्जन वाहनों के काफिले शहर भर का दौरा किया। प्रशासन का फ्लैगमार्च गली मोहल्लों से भी होकर गुजरा। इस दौरान लाऊड स्पीकर के जरिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Contents
  • लॉकडाउन का पालन करने का दिया संदेश, अनावश्यक घूमने वालों पर लगा जुर्माना
  • बेवजह घूमने वालों पर हुई कार्रवाई
  • घूमने के लिए तरह तरह के बहाने

फ्लैग मार्च का काफिला दुर्ग शहर के सभी प्रमुख बाजारों प्रमुख मार्गो में इंदिरा मार्केट शनिचरी बाजार, तकिया पारा, मोहन नगर, सिकोला भाठा, उरला, कादंबरी नगर, पदमनाभपुर से होता हुआ भिलाई नगर सब रीजन में प्रवेश किया। भिलाई नगर में प्रवेश के बाद प्रशासन का फ्लैग मार्च रिसाली, पंथी चौक , सिविक सेंटर , सेक्टर 6 सेंट्रल एवेन्यू, सुपेला होते हुए होते हुए छावनी सभी प्रमुख बाजारों से होकर गुजरा और खुर्सीपार क्षेत्र में समाप्त हुआ। इस दौरान लाऊड स्पीकर के जरिए बताया गया कि लॉकडाउन अवधि में अपने घरों पर ही रहें एवं नियमों का पालन करें और लॉकडाउन को सफल बनाएं। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बेवजह घूमने वालों पर हुई कार्रवाई

लॉकडाउन रिटर्न के पहले दिन से ही पुलिस ने बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की। सभी प्रमुख चौराहों सहित शहर के अंधरूनी हिस्सों में भी पुलिस बल मौजूद रहा। सुबह 10 बजे तक प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए छूट दी हुई थी। 10 बजे के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। नगर निगम की टीम द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में घूमकर आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति प्राप्त दुकानों के निर्धारित समयावधि के बाद भी खुली रहने पर कार्रवाई की गई। वहीं यातायात विभाग द्वारा निर्धारित प्वाइंट पर चेकिंग की गई। इस दौरान बेवजह घूमने वालों पर जुर्माना लगाया।

घूमने के लिए तरह तरह के बहाने

बेवजह घूमने वाले लोग यातायात विभाग की कार्रवाई के दौरान तरह तरह के बहाने करते दिखे। यातायात विभाग द्वारा प्रमुख चौराहों पर जांच की जा रही है। इस दौरान लोगों के बहाने भी अलग अलग तरह के हैं। कोई दवा लेने जा रहा है तो कोई सब्जी लेने जा रहा है। 10 बजे के बाद निकले ऐसे लोंगों को पुलिस ने समझाइश देने के साथ ही इनका चालान बनाया। 10 बजे के बाद मेडिकल स्टोर्स, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप को छोड़ शहर के आवश्यक सेवाओं से जुड़ी सभी तरह के दुकानों को बंद करने का निर्देश है इसके बाद भी लोग बेवजह घूम कर लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाने में मस्त हैं।

Kedarnath में बड़ा हादसा : गुप्तकाशी से निकला हेलिकॉप्टर गरूड़चट्टी में क्रैश, पायलट सहित 7 की मौत
महिला दिवस के दिन छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: फतह की अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो
मोहम्मद इरफान खान बने गौसिया मस्ज़िद कमेटी के नए सदर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने दिया सर्टिफिकेट
साढ़े तीन लाख रुपए दोगुना करने का आश्वासन देकर पुलगांव के किसान की ली जमीन, चार साल बाद माँगने गये तो कर रहे आनाकानी
निगम की कार्रवाई: दुकानों से हटाया गया अवैध निर्माण, शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने की दिशा में हो रहा कार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कार्तिक आर्यन ने शेयर किया फिल्म ‘दिल बेचारा’ का प्रीमियर टाइम, कहा- ‘चलो सब साथ में देखते हैं’
Next Article Sonu Sood accused of tax evasion of 20 crores. Income Tax Department अब प्रवासी मजदूरों को नौकरी दिलाएंगे सोनू सूद, लॉन्च किया जॉब हंट ऐप

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?