ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले-किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देश के खिलाफ षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले-किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देश के खिलाफ षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं

By @dmin
Published: December 13, 2020
Share
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
SHARE

मेरठ (एजेंसी)। कृषि सुधार कानूनों को रद करने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने मेरठ पहुंचे सीएम ने कहा कि कुछ लोग किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देश की एकता और अखंडता को चुनौती दे रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देश के खिलाफ किसी षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी ने विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे कामों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। कानून व्यवस्था को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर हाल में बहन-बेटियों की सुरक्षा की जाएगी। सीएम ने मेरठ में कुल 88 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने मेरठ के परतापुर और मलियाना द्वितीय बिजली घरों का लोकार्पण भी किया। किठौर के शाहजहांपुर बिजलीघर का शिलान्यास भी सीएम के हाथों हुआ।
सीएम रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने नवनिर्मित केंद्रीय पुस्तकालय के भवन का भी उद्घाटन किया। यहीं पर कई कृषि योजनाओं को शुरू करने के साथ ही कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण सीएम ने किया। इसके बाद किसानों, छात्रों और शिक्षकों की जनसभा को भी संबोधित करते सीएम ने कहा कि किसानों को इस्तेमाल कर अपना हित साधने की कोशिशों को देश समझ रहा है। इन साजिशों को बेनकाब करते हुए असफल बनाया जाएगा।

किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर भारत की एकता और अखंडता को चुनौती दी जा रही है। किसान भाईयों के कंधों पर बंदूक रखकर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य किया जा रहा है। ये स्वीकार्य नहीं हो सकता है

किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर भारत की एकता और अखंडता को चुनौती दी जा रही है। किसान भाईयों के कंधों पर बंदूक रखकर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य किया जा रहा है। ये स्वीकार्य नहीं हो सकता है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ #FarmersProtest pic.twitter.com/5pUppgPvZG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2020

खराब मौसम के चलते उतर नहीं पाया सीएम का हेलीकाप्टर
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकले सीएम योगी आदित्यनाथ को तय कार्यक्रम के अनुसार 11 बजे कृषि विश्वविद्यालय में पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका हेलीकाप्टर उतर नहीं सका। उन्हें वापस गाजियाबाद जाना पड़ा। वहां से हापुड़ होते हुए सड़क मार्ग से सीएम करीब सवा एक बजे मेरठ के कृषि विवि पहुंचे।
इसके पहले 10 दिसंबर को सीएम का विमान लखनऊ में नहीं उतर पाया था। उन्हें बीच रास्ते से वापस गोरखपुर लौटना पड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इस वजह से सीएम के विमान को लैंड कराने की बजाए वापस गोरखपुर ले जाने का निर्णय लिया गया था।

एक बेड दे दो या उन्हें जान से मार दो, पिता को तड़पते देखा तो बेटे ने लगाई मार्मिक गुहार
इस दिवाली, गरीब महिलाओं के हाथ नहीं रहेंगे खाली, हाथों में पैसा होने से खरीद पाएंगी जरूरी सामान
गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूंकने वाले युगदृष्टा थे : डॉ. महंत
कोरोना की दूसरी लहर में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, देश में पहली बार एक दिन में आए 1.15 लाख से ज्यादा नए केस, 630 मरीजों की मौत
International Trade Fair: दिल्ली में दिखी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति, आकर्षण का केन्द्र बना छत्तीसगढ़ पवेलियन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 61 # 13 december 2020
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises मुख्यमंत्री ने लगभग 247 करोड़ रूपए की लागत के 95 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?