ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जाबाज जवानों को मिलेगा 2 करोड़ का ईनाम, 29 नक्सलियों का खात्मा करने वाले जवानोंं को बँटेगी ईनामी राशि
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

जाबाज जवानों को मिलेगा 2 करोड़ का ईनाम, 29 नक्सलियों का खात्मा करने वाले जवानोंं को बँटेगी ईनामी राशि

By Om Prakash Verma Published April 23, 2024
Share
जाबाज जवानों को मिलेगा 2 करोड़ का ईनाम, 29 नक्सलियों का खात्मा करने वाले जवानोंं को बँटेगी ईनामी राशि
जाबाज जवानों को मिलेगा 2 करोड़ का ईनाम, 29 नक्सलियों का खात्मा करने वाले जवानोंं को बँटेगी ईनामी राशि
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। पिछले दिनों हार्डकोर ईनामी समेत कुल 29 नक्सलियों का खात्मा करने वाले जवानों को 2 करोड़ की ईनामी राशि वितरित की जाएगी। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान में शामिल पुलिस अफसरों व जवानों को उनकी भूमिका के अनुरूप ईनामी राशि का वितरण किया जाएगा। नक्सल वारदात कांकेर जिले के थाना छोटे बेटिया के कलपर क्षेत्र में 16 अप्रैल को हुई थी।

दावा किया जा रहा है कि यह देश की पहली ऐसी मुठभेड़ थी, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए। इससे पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों की मौत हुई थी। यह घटना महाराष्ट्र के पूर्वी जिले गढ़चिरौली में मुंबई से 900 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है। इसी तरह ओडिशा के रामगढ़ में 2016 में हुई मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया गया था। कांकेर जिले में 16 अप्रैल को हुई नक्सल मुठभेड़ में मारा गया शंकर राव भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी का डीवीसी सदस्य और उत्तर बस्तर डिवीजन मास प्रभारी था। उस पर 8 लाख रुपए का ईनाम था। उसके पास से एके 47 बंदूक बरामद की गई थी। इसी तरह पुलिस कार्रवाई में मारा गया रवि उर्फ बचून भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के पीपीसीएम एसएमसी दस्ते का कमांडर था। वह ग्राम औकेमपाल थाना गंगालूर जिला बीजापुर में सक्रियय होकर वारदातों में शामिल था, उस पर 10 लाख रुपयों का ईनाम घोषित था।

सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में मारे गए कई नक्सली ऐसे हैं जिन पर पांच से आठ लाख रूपए तक का ईनाम था। इनमें पुरुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल थी। एक महिला नक्सली रीता सलामे भी इनमें थी, जो नक्सलियों के लिए डॉक्टर का काम करती थी। उस पर पांच लाख रुपए का ईनाम था। उसके कब्जे से इसांस रायफल मिली थी। इसी तरह विनोद गावड़े पर पांच लाख रुपए का ईनाम था। उसके कब्जे से एसएलआर रायफल मिली है, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रूपए आंकी गई है। सुखलाल उर्फ पद्दा भी पांच लाख का ईनामी था और उसके कब्जे से सिंगल शॉट बंदूक मिली जो 30 हजार रुपए की है। रमेश ओयाम आठ लाख रुपए का ईनामी, बदरु बाडसे 8 लाख का ईनामी था उसके कब्जे से 303 रायफल मिली जो 75 हजार रुपए की है। अनिता उसेंडी एक महिला नक्सली थी जो 8 लाख रूपए की ईनामी थी। रंजीता पांच लाख की ईनामी, गीता पांच लाख, सुरेखा, कविता, रोशन उर्फ कोसला कार्तिक उर्फ सोनू, शर्मिला पर एक-एक्क लाख का ईनाम था। गीता कर्मा, भुमे उर्फ सुनीता, लालू उर्फ अविनाश, बजनात पड़ा, जैनी उर्फ जेन्नी, जीनू उर्फ गुड्डू, सुनिला मडकाम, सीताल उर्फ सीताराम, राजू कुरसम, शीला उर्फ शीलो और देवाल पर 8-8 लाख का ईनाम था। पिंटू उर्फ पिंटो दो लाख का ईनामी था।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Om Prakash Verma April 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तोता बेचना पड़ा महंगा: वन विभाग की टीम ने पकड़ा, तोते के 16 बच्चे बरामद तोता बेचना पड़ा महंगा: वन विभाग की टीम ने पकड़ा, तोते के 16 बच्चे बरामद
Next Article Railway News : ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर रेलवे का ध्यान, एक साल में डेढ़ लाख से ज्यादा को मिली मदद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?