ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो दिन के दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, नक्सल ऑपरेशन्स पर होगी बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

दो दिन के दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, नक्सल ऑपरेशन्स पर होगी बात

By Mohan Rao
Published: June 6, 2025
Share
सीएम साय
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर नईदिल्ली रवाना हुए। नईदिल्ली में सीएम साय प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन्स की सफलता की जानकारी देंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उनसे छत्तीसगढ़ के विकास और नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई एवं सफलता की जानकारी देंगे।

इस दौरान सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन में हमें लगातार सफलता मिल रही है। हमारे सुरक्षाबल के जवानों ने एक दिन पहले गुरुवार को नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर को न्यूट्रलाइज किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के वीर जवान कठिन चुनौतियों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद नक्सलवाद के खात्मे के अभियान को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले जा रहे हैं।

नक्सलवाद के खिलाफ एक और निर्णायक प्रहार
एक दिन पहले सुरक्षाबलों ने नक्सलवादियों के केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर को ढेर कर दिया। इस सफलता पर सीएम साय ने बीजापुर में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बलों द्वारा वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ चलाए गए तलाशी अभियान में कुख्यात नक्सली एवं नक्सलवादियों के केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर सहित कई अन्य नक्सलियों के न्यूट्रलाइज किए जाने की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नक्सलवाद के खिलाफ एक और निर्णायक प्रहार है।

400 से अधिक नक्सलियों को किया गया न्यूट्रलाइज
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 21 मई 2025 को नारायणपुर में माओवादियों के राष्ट्रीय महासचिव बसवराजू के अंत के बाद यह घटना नक्सलियों के लिए एक और बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में ही बस्तर रेंज में 400 से अधिक नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया जा चुका है। यह उपलब्धि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की लौ जलाने का संकल्प है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल आगे और भी सफलतम ऑपरेशन्स को अंजाम देंगे।

मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे जवानों का अद्वितीय साहस और बलिदान न केवल हमारे जवानों की कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित करता है, बल्कि पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश भी देता है कि हमारा देश अब नक्सलवाद की बेड़ियों से मुक्त होने की ओर अग्रसर है।

स्कूल शिक्षा मंत्री एफएलएन शिक्षक सम्मान समारोह में हुए शामिल, 100 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
हनुमान जन्मोत्सव : मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठी इस्पात नगरी
9 वर्षों से लगातार जरूरतमंद बालिकाओं का भविष्य बुन रहा विद्या स्कॉलरशिप प्रोग्राम
जब दूल्हे ने उठाया दुल्हन का घूंघट तो गुस्से से हुआ लाल, आत्महत्या की दे दी धमकी… जानें क्या है यह अनोखा मामला
दूरस्थ इलाकों में पहुंचेगी शिक्षा की रौशनी, युक्तियुक्तकरण से बच्चों को मिला बेहतर शिक्षा का भरोसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन अब आसान: छत्तीसगढ़ में बीएलएस इंटरनेशनल की मदद से शुरू हो रहे आधुनिक सब-रजिस्ट्रार कार्यालय प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन अब आसान: छत्तीसगढ़ में बीएलएस इंटरनेशनल की मदद से शुरू हो रहे आधुनिक सब-रजिस्ट्रार कार्यालय
Next Article Bhilai : एक चिंगारी से तीन दुकानों तक पहुंची आग, पुलिस ने रेस्क्यू कर मां-बेटे को बचाया, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?