ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 9 वर्षों से लगातार जरूरतमंद बालिकाओं का भविष्य बुन रहा विद्या स्कॉलरशिप प्रोग्राम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

9 वर्षों से लगातार जरूरतमंद बालिकाओं का भविष्य बुन रहा विद्या स्कॉलरशिप प्रोग्राम

By Om Prakash Verma
Published: October 18, 2024
Share
9 वर्षों से लगातार जरूरतमंद बालिकाओं का भविष्य बुन रहा विद्या स्कॉलरशिप प्रोग्राम
9 वर्षों से लगातार जरूरतमंद बालिकाओं का भविष्य बुन रहा विद्या स्कॉलरशिप प्रोग्राम
SHARE

खातेगाँव के आदिवासी क्षेत्र में रहने वालीं 42 छात्राओं को दी गई 1.68 लाख रुपए की राशि
इंदौर/ इंदौर के जाने-माने आनंदम सीनियर सेंटर ने समाजसेवा का वास्तविक परिचय देते हुए, अपने 9वें वार्षिक विद्या स्कॉलरशिप प्रोग्राम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया। गुरुवार को प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित विद्या कार्यक्रम को अनेक दानदाताओं ने अपनी उदारता का परिचय देते हुए सहयोग प्रदान किया, जिनमें सुश्री निहारिका पोरवाल, पंकज मुंगरे, आर जे चोकसी और अमित गुप्ता का अमूल्य योगदान शामिल है। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित सुश्री लीला वैद्य, श्रीमती गुरवीन कौर भाटिया, आनंदम के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और सचिव एसबी खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

एस बी खंडेलवाल ने स्वागत भाषण दिया और विद्या कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने सभी दानदाताओं का धन्यवाद किया, विशेष रूप से वैद्य परिवार का, जो विगत दो वर्षों से विद्या को निरंतर रूप से सहयोग करता आ रहा है। मुख्य अतिथि और अन्य उपस्थित महत्वपूर्ण अतिथियों ने 135 छात्राओं को कुल 9 लाख रुपए की स्कॉलरशिप्स वितरित कीं।

माता राम कौर मेमोरियल जन कल्याणिक ट्रस्ट (आनंदम की मूल संस्था) के ट्रस्टी हरमिंदर सिंह भाटिया और श्रीमती गुरवीन कौर भाटिया ने स्कॉलरशिप के लिए प्रतिवर्ष 2 लाख रुपए दान देने की घोषणा की। भाटिया परिवार द्वारा यह आर्थिक सहायता मूलत: गंदी बस्तियों में रहने वाली गरीब परिवार की बालिकाओं एवं विकलांग बालिकाओं को दी जाएगी।

नरेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा, “विद्या ने अनगिनत छात्राओं का जीवन बदल दिया है। हमें गर्व है कि हम इस महान कार्य का हिस्सा हैं और दानदाताओं के अभूतपूर्व सहयोग से इसे जारी रख पाने में सक्षम हैं।”

एस बी खंडेलवाल ने कहा, “जरूरतमंद, नेत्रहीन और विकलांग बालिकाओं की शिक्षा को सफल बनाने में हमारे ट्रस्टियों और समस्त दानदाताओं का बहुत-बहुत आभार, और सभी बेटियों को शिक्षित होकर समाज का बेहतर भविष्य बुनने के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ।”

मेधावी छात्राओं का चयन करते समय, आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवारों की बालिकाओं पर विशेष जोर दिया जाता है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए, विद्या के तहत खातेगाँव स्थित ऐम फॉर सेवा स्कूल में पढ़ने वालीं 376 छात्राओं को अब तक 11.44 लाख रुपए की स्कॉलरशिप्स प्रदान की जा चुकी हैं। इस राशि में इस बार 42 छात्राओं को दी गई 1.68 लाख रुपए की राशि भी शामिल है। यह स्कूल आदिवासी क्षेत्र में स्थित है, जहाँ अधिकांश जनसंख्या अत्यंत गरीब है।

गौरतलब है कि प्रमुख सामाजिक कल्याण कार्यक्रम ‘विद्या’ की नींव 16 जून, 2016 को रखी गई थी, तब से लेकर अब तक यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में कई बालिकाओं की सहायता कर चुकी है। इस संस्करण के आयोजन के साथ, विद्या के तहत अब तक 789 बालिकाओं को कुल 41 लाख रुपए की स्कॉलरशिप्स वितरित की जा चुकी हैं। इनमें से 548 स्कॉलरशिप्स स्कूल स्तर, 57 व्यावसायिक स्तर और 184 पेशेवर स्तर की हैं। विद्या द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा के समृद्ध अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम का समापन आनंदम का थीम गीत ‘ऐ मालिक तेरे बंदे हम’ गाकर हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया। अंत में श्री एम के मिश्रा ने धन्यवाद् ज्ञापन दिया।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रत्नावली के पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रियता को सराहा, अन्य मुद्दों पर भी हुई चर्चा
हाइवे पर मनचलों की मनमानी, लड़की से छेड़छाड़ कर लूट की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार
Big news : रायगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से मौत, दिल्ली से आया था घूमने
आतंकी साजिश नाकाम: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों की खेप बरामद
सरेंडर नक्सलियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेगी साय सरकार, राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अश्लीलता की बाढ़ में बर्बाद होती युवा पीढ़ी अश्लीलता की बाढ़ में बर्बाद होती युवा पीढ़ी
Next Article ज़ी सिनेमा पर चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर कबीर खान के साथ एक ख़ास चर्चा ज़ी सिनेमा पर चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर कबीर खान के साथ एक ख़ास चर्चा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?