ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कहा: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी हो कोरोना पीडि़तों के इलाज… सभी जिलों को फंड जारी करने का भी निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कहा: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी हो कोरोना पीडि़तों के इलाज… सभी जिलों को फंड जारी करने का भी निर्देश

By @dmin
Published: April 7, 2021
Share
CM Bhupesh Baghel said in a high-level meeting: Community health
CM Bhupesh Baghel said in a high-level meeting: Community health
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को यहां अपने निवास कार्यालय में राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं प्रबंधन को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण में तेजी आई है जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम एवं इलाज के लिए सभी आवश्यक उपाय एवं प्रबंध किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और मरीजों के इलाज के लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी। इसके लिए उन्होंने जिलों को आवश्यकतानुसार राशि जारी करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कोविड सेंटर, जिला अस्पतालों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी आवश्यक प्रबंध किए जाने की जरूरत है, ताकि रायपुर स्थित एम्स एवं मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों की अत्यधिक संख्या को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के लक्षण एवं उनकी स्वास्थ्यगत स्थिति को ध्यान में रखते हुए इलाज के लिए कोविड सेंटर एवं अस्पतालों में भर्ती किया जाना चाहिए। कोरोना संक्रमित परन्तु सामान्य स्थिति वाले मरीजों का इलाज कोविड सेंटर एवं जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों, होम आइसोलेशन में किए जाने से डेडिकेटेड अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं एम्स में गंभीर स्थिति वाले मरीजों का सहजता से इलाज हो सकेगा। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मरीजों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनकी केटेगरी का निर्धारण तथा इलाज के लिए रिफर करने हेतु सेंट्रल रेफरल सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के हॉस्पिटलाइजेशन के मामले में किसी भी तरीके के सिफारिश अथवा एप्रोच पर ध्यान देने के बजाय मरीज की स्वास्थ्यगत स्थिति का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे अस्पतालों में अनावश्यक रूप से बेड के एक्यूपाई होने की स्थिति रूकेगी और इसका लाभ गंभीर रूप से बीमार रोगियों को मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पतालों, कोविड सेंटर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन बेड की संख्या में बढ़ोत्तरी के भी निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर अस्पतालों में मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए ग्रामीण इलाकों में पदस्थ चिकित्सकों की अस्थाई डयूटी लगाने के भी निर्देश दिए। अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था के लिए उन्होंने नर्सिंग स्नातक एवं फाइनल ईयर की छात्राओं की सेवाएं भी अस्थाई तौर पर लेने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला चिकित्सालय, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बेड की उपलब्धता के बारे में लोगों को लगातार जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे कोरोना संक्रमित इलाज के लिए शहर जाने के बजाय स्थानीय स्तर पर इलाज के करा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने निजी चिकित्सालयों में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दर निर्धारण के भी निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणुजी. पिल्ले, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लंघन करने वालों पर जिला और निगम प्रशासन रखेगी नजर… कलेक्टर के निर्देश पर बाजारों में मुस्तैद निगम की टीम
Breaking News : जशपुर ट्रिपल मर्डर का खुलासा – चरित्र शंका में महिला व दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या
भिलाई पावर हाउस क्षेत्र में घूमने वाला विक्षिप्त निकला एमटेक व पीएचडी शोधकर्ता: छावनी पुलिस की सजगता से लौटा अपने घर
सुकमा में 50 लाख के इनामी समेत 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 10 महिला व 17 पुरुष नक्सली शामिल
भिलाई में पालतू कुत्ते की हत्या : चाट-गुपचुप वाले ने मारी ईंट, लेब्राडॉग की हो गई मौत… पुलिस ने दर्ज किया केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी ! राहुल गांधी ने सभी के लिए की टीकाकरण की मांग, कहा- हमें अपने हिस्से की भूमिका निभानी होगी
Next Article CM Bhupesh Baghel said in a high-level meeting: Community health उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कहा: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी हो कोरोना पीडि़तों के इलाज… सभी जिलों को फंड जारी करने का भी निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?