ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : बेरोजगारी भत्ते पर सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा… ट्वीट कर कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big Breaking : बेरोजगारी भत्ते पर सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा… ट्वीट कर कही यह बात

By Mohan Rao
Published: March 31, 2023
Share
बेरोजगारी भत्ता पर सीएम बघेल की बड़ी घोषणा
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता देने की पहल की जा रही है। सरकार ने बेरोजगारी भत्ता से जुड़ी पात्रता को लेकर पहले की सर्कुलर जारी कर दिया है। एक अप्रैल से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। शुक्रवार को उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा कि अप्रैल माह में किसी भी दिन पंजीयन कराने पर बेरोजगारी भत्ता एक अप्रैल से ही देय होगा।

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री की यह घोषणा राहत भरी है। युवाओं में इस बात को लेकर संशय था कि एक अप्रैल को शुरू हो रही पंजीयन प्रक्रिया क्या एक ही दिन के लिए है। युवाओं की असमंजस के बीच सीएम बघेल ने ट्वीट कर उनकी शंका को दूर कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं को 1 अप्रैल से 2500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का आदेश जारी किया गया है। पंजीयन में सुगमता के लिए यह निर्णय लिया गया है कि अप्रैल माह में किसी भी दिन किए गये आवेदनों पर, घोषणा अनुसार, भत्ता 1 अप्रैल से ही देय होगा।

हमारा हाथ, युवाओं के साथ

छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं को 1 अप्रैल से 2500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का आदेश जारी किया गया है।

पंजीयन में सुगमता के लिए यह निर्णय लिया गया है कि अप्रैल माह में किसी भी दिन किए गये आवेदनों पर, घोषणा अनुसार, भत्ता 1 अप्रैल से ही देय होगा।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 31, 2023

ऐसे करें बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन
1 अप्रैल से भत्ते के लिये आवेदन के लिए आनलाइन पोर्टल खुले जाएगा। इसके लिए रोजगार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन पोर्टल से आनलाइन या च्वाइस सेंटरों पर भी किया जा सकता है। इस https://berojgaribhatta.cg.nic.inCandidateRegform.aspx लिंक पर क्लिक करके आप आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा नगरीय निकायों की वेबसाइट पर भी बेरोजगारी भत्ता के पंजीयन का लिंक उपलब्ध कराया गया है।

इन प्रमाणपत्रों की होगी आवश्यकता
बेरोजगारी भत्ता का आवेदन करने के लिए एक वर्ष के भीतर का आय प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, दसवीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र, 12वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जीवित रोजगार पंजीयन कार्ड व बैंक डिटेल अनिवार्य है। पंजीयन कराते समय उक्त सभी दस्तावेज आवेदन फार्म में अपलोड करने होंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि आप पात्र होते हैं बेरोजगारी भत्ता सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।

बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी, भाजपा कार्यालय के पास मिला पार्टी के मंडल अध्यक्ष का शव
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती शहर में दागे रॉकेट, नौ लोगों की मौत और 50 घायल
रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम ID हैक, हैकर ने लगाई एलन मस्क की फोटो, अश्लील पोस्ट भी किया
खड़गपुर रेल मंडल में रेल रोको आंदोलन : 10 अप्रेल को दुर्ग-रायपुर से गुजरने वाली यह ट्रेने रहेंगी रद्द… देखें ट्रेनों की सूची
टीके की किल्लत होगी दूर? जून में किस राज्य को मिलेंगी कितनी खुराकें, केंद्र ने बताया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश अध्यक्ष के ट्वीट को पीएम मोदी ने किया रिट्वीट, कहा- इनकी खुशी में पूरा देश शामिल प्रदेश अध्यक्ष के ट्वीट को पीएम मोदी ने किया रिट्वीट, कहा- इनकी खुशी में पूरा देश शामिल
Next Article कोरोना ने बढ़ाई रफ्तार, सामने 3000 से ज्यादा मामले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार कोरोना ने बढ़ाई रफ्तार, सामने 3000 से ज्यादा मामले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?