ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम भूपेश बघेल ने असम की टूरिज्म इंडस्ट्री को दिया छत्तीसगढ में निवेश का न्योता…. गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने रखी थी मीटिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम भूपेश बघेल ने असम की टूरिज्म इंडस्ट्री को दिया छत्तीसगढ में निवेश का न्योता…. गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने रखी थी मीटिंग

By @dmin
Published: February 17, 2021
Share
CM Bhupesh Baghel invited the tourism industry of Assam to invest in
CM Bhupesh Baghel invited the tourism industry of Assam to invest in
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और होटल-उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। आज असम की राजधानी गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित बी-टू-बी मीटिंग में यह बातचीत हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने असम टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को छत्तीसगढ़ के के पर्यटन स्थलों की विशेषताओं, इनके प्रचार-प्रसार के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और पर्यटन-नीति के बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में आमंत्रित असम राज्य के होटल और ट्रैवल एजेंसी से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों को छत्तीसगढ़ में पर्यटन की असीम संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए निवेश करने वालों को राज्य सरकार द्वारा हर जरूरी मदद दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नयी पर्यटन नीति में टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंसियों, उद्यमियों और होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए अनेक आकर्षक प्रावधान किए गए हैं। स्थानीय व्यवसायियों के साथ-साथ अन्य राज्यों के व्यवसायियों को भी यहां निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। नयी नीति में निजी, सामुदायिक एवं सार्वजनिक भागीदारी की रणनीति अपनाई गई है। पर्यटकों की सभी जरूरी सुविधाओं के लिए नयी अधोसंरचनाएं विकसित की जा रही हैं। राज्य में ट्राइबल टूरिज्म सर्किट का निर्माण, होम स्टे प्रणाली की स्थापना तथा गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम जैसे नवाचार भी किए जा रहे हैं। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के विकास के अंतर्गत 1120 किलोमीटर लंबे पथ पर नये पर्यटक स्थलों का विकास किया जा रहा है। योजना के प्रथम चरण में भगवान राम के वनवास काल से जुड़े 9 स्थानों का चयन कर उन्हें पर्यटन-तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पूरे परिपथ में राज्य के 17 जिलों को शामिल किया गया है। इस परिपथ के निर्माण से भविष्य में छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटकों को छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति और परंपरा के दर्शन होने के साथ ही विश्व स्तर की पर्यटन सुविधाएं भी प्राप्त हो सकेंगी।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा गुवाहाटी में आयोजित इस बी-टू-बी मीटिंग में असम के टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत दास, होटल एवं रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सराफ, सचिव, प्रणब दास, कार्यकारिणी सदस्य रोज़ा रहमान, अज़ाना रहमान और रूपम वोहरा के साथ-साथ होटल और ट्रैवल इंडस्ट्रीज के 30 से ज्यादा पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित थे।

दुर्ग में मासूम से दुष्कर्म व हत्या : परिजनों का दावा- बच्ची का चाचा नहीं है आरोपी… कर दी सीबीआई जांच की मांग
नए सीडीएस की नियुक्ति: जल्द ही रक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी संभावित नामों की सूची, जनरल रावत के निधन से खाली हुआ पद
छत्तीसगढ़ की रायपुर में पहली बार शैक्षणिक कुंभ नेशनल एजुकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन….मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… जाने क्या होगा इसमें खास
छत्तीसगढ़ को मिलेंगे दो नए मंत्री, नाम तय… जल्द हो सकती है घोषणा… जानिए कौन हो सकते हैं प्रदेश के नए मंत्री
पीएचसी बेनूर के औचक निरीक्षण में मिली गंभीर लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर फार्मासिस्ट बर्खास्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Street lights of Durg border will be arranged soon स्वच्छता निरीक्षक, सुपरवाईजर रखेगें शहर में सफाई कार्यो पर नगरानी…. आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षक, दरोगा, सुपरवाईजरों की बैठक में दिये कड़े निर्देश
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल कोरोना को लेकर महाराष्ट्र बना चिंता का सबब… 24 घंटे में मिले 4787 नए मरीज, देशभर में सामने आए 12881 नए केस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?