ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम भूपेश बघेल ने किया स्वतंत्रता सेनानी नाथूराम टिकरिहा, सुकलाल टिकरिहा व समाजसेवी गोकुल प्रसाद टिकरिहा की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम भूपेश बघेल ने किया स्वतंत्रता सेनानी नाथूराम टिकरिहा, सुकलाल टिकरिहा व समाजसेवी गोकुल प्रसाद टिकरिहा की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण

By @dmin
Published: December 19, 2020
Share
CM Bhupesh Baghel did virtual unveiling of the statue of
CM Bhupesh Baghel did virtual unveiling of the statue of
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बेमेतरा जिले के ग्राम सिलघट (भिंभौरी) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री नाथूराम टिकरिहा, स्वर्गीय श्री सुकलाल टिकरिहा एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री गोकुल प्रसाद टिकरिहा की प्रतिमा का अनावरण किया। ग्राम सिलघट में उपस्थित राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारे बुजुर्गों हमारी धरोहर और पथ प्रदर्शक हैं। उनका हमारे समाज के साथ-साथ देश के इतिहास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्राम सिलघट राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से प्रगति शील गांव रहा है। जहां अनेक विभूतियों ने यहां जन्म लिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री नाथूराम टिकरिहा और स्वर्गीय श्री सुकलाल टिकरिहा ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन दोनों महान विभूतियों ने आचार्य विनोवा भावे के साथ भू-दान आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। समाजसेवी स्वर्गीय श्री गोकुल प्रसाद टिकरिहा 25 साल तक सरपंच रहे। उन्होंने भी भू-दान आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वे हमेशा किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहे।
मुख्यमंत्री ने धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में बताया कि धान खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा बारदानों की व्यवस्था के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राईस मिलर्स, पीडीएस और किसानों के पास उपलब्ध बारदानों का उपयोग धान खरीदी में करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम सिलघट में मंगल भवन की स्वीकृति की भी घोषणा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत बेमेतरा के सदस्य श्री राहुल योगराज टिकरिहा, बेरला जनपद पंचायत की सदस्य श्रीमती पूजा टिकरिहा, ग्राम पंचायत सिलघट की सरपंच श्रीमती संध्या टिकरिहा सहित सर्वश्री योगानंद टिकरिहा, आदित्य टिकरिहा समेत टिकरिहा परिवार के सभी सदस्य व ग्राम पंचायत सिलघट के ग्रामीण उपस्थित थे।

अब समंदर का सिकंदर बनेगा भारत, 10 सितंबर को मिलने जा रहा यह खास हथियार
बीसीसीआई ने बढ़ाया राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रेक्ट, बने रहेंगे भारतीय टीम के कोच….  कोचिंग स्टाफ में बदलाव नहीं
छत्तीसगढ़ में शातिर का कारनामा, टमाटर के बाड़ी में उगा दिया गांजा, पुलिस ने उखाड़े 12 किलो पौधे
Breaking News : भिलाई नगर निगम के नए भवन का रास्ता साफ, सीएम साय ने की 20 करोड़ की घोषणा
CG Big Accident : आधी रात को ट्रक का एक्सीडेंट, फंस गए ड्राइवर व क्लीनर… पुलिस ने चेंबर काटकर दोनों को निकाला बाहर… देखें Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 67 # 19 december 2020
Next Article कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया देश में बनेंगे 82 लाख टीकाकरण केंद्र, पहले चरण में होगा सिर्फ पीएचसी का इस्तेमाल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?