ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल की घोषणा: बस्तर में जहां अंग्रेजी माध्यम के स्कूल वहां सरकार शुरू करेगी हॉस्टल… सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल की घोषणा: बस्तर में जहां अंग्रेजी माध्यम के स्कूल वहां सरकार शुरू करेगी हॉस्टल… सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान कही यह बात

By @dmin
Published: September 22, 2021
Share
CM Baghel's announcement: In Bastar, where the government will start English-medium schools, hostels
CM Baghel's announcement: In Bastar, where the government will start English-medium schools, hostels
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर अंचल में जहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं, वहां बच्चों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में बस्तर से आए सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। श्री बघेल के आमंत्रण पर यह प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री निवास पहुंचा था। चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने कहा कि राज्य सरकार ने इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ कर गरीब और आदिवासी परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए एक अच्छी पहल की है। इन स्कूलों में हॉस्टल खुलने से वहां बच्चों को रहने की भी अच्छी सुविधा हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज की समस्याओं को जानने, राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी सीधे समाज के लोगों से प्राप्त करने के लिए आज प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया गया है। सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल में गोंड, धुरवा, हल्बा, दोरला, मुरिया, माडिय़ा सहित विभिन्न आदिवासी समाज के प्रतिनिधि शामिल थे। उन्होंने अपनी समस्याओं और उनके निदान, शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति के बारे में खुलकर अपनी बात रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बस्तर संभाग के दूरस्थ अंचलों में भी अब शिक्षा, स्वास्थ्य, की अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। पहले अंदरूनी क्षेत्रों में जाने के बारे में लोग सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन अब कोंटा, दोरनापाल, जगरगुण्डा, भेज्जी के अंदरूनी क्षेत्रों में लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। अंदरूनी इलाकों में भी लोगों के राशन कार्ड, आधार कार्ड, हेल्थ कार्ड बड़ी संख्या में बने हैं। अभी भी शिविर लगाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं। लोगों को वन अधिकार पट्टे का लाभ मिला है। वहीं लघु वनोपजों के संग्रहण और वैल्यू एडिशन से आय, रोजगार के अवसर बढ़े हैं। तेन्दूपत्ता की बढ़ी हुई संग्रहण दर भी लोगों को मिल रही हैं। बड़ी संख्या में सड़क, पुल-पुलिया, भवन निर्माण के कार्य किए गए है और दूरस्थ अंदरूनी इलाके में निर्माण कार्य चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह मंशा है कि आदिवासी अंचलों के लोगों को भी वैसी ही सुविधाएं मिले जैसी सुविधाएं मैदानी अंचल के लोगों को मिल रही हैं। राज्य सरकार आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर से बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। योजनाओं के क्रियान्वयन, तेजी से किए जा रहे विकास कार्यों और बस्तर अंचल के आदिवासियों सहित सभी वर्गों के लोगों के साथ सीधे संवाद से लोगों का राज्य सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। बस्तर अंचल के अंदरूनी इलाकों में वर्षों से बंद स्कूल फिर से चालू हुए हैं। राज्य सरकार वन अधिकार सहित आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए सजग है। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी और उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, श्री रेखचंद जैन, विधायक श्री चंदन कश्यप, श्री संतराम नेताम, श्री राजमन वेंजाम, विक्रम मंडावी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

रेत के अवैध खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, पनडुब्बी नुमा मशीन व चेन माउन्टेन, दो हाईवा व तीन ट्रैक्टर जब्त
सुपेला अंडरब्रिज के रास्ते में आया पीपल का पेड़, काटने के बजाय की जा रही है शिफ्टिंग… जानिए कैसे होगा यह काम
स्वास्थ्य मंत्री ने पीएचसी बंजारीडाड का किया आकस्मिक निरीक्षण, भर्ती मरीजों से की बातचीत, सुविधाओं का लिया जायजा
भारत को राफेल देने वाले फ्रांस ने पाक को दिया झटका, मिराज-सबमरीन को नहीं करेगा अपग्रेड
सनसनीखेज वारदात, किशोरी का अपहरण कर मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भानुप्रतापपुर वन मंडल में सर्वाधिक 91320 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण भानुप्रतापपुर वन मंडल में सर्वाधिक 91320 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण
Next Article भारत में पिछले 24 घंटे में 13091 नए केस, 340 की मौत, सक्रिय मामलों में रिकॉर्ड गिरावट कोरोना से बड़ी राहत: 6 माह बाद सबसे कम सक्रिय मरीज, संक्रमितों की संख्या भी हुई 30 हजार से नीचे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?