ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टिड्डी दल को लेकर सीएम बघेल का अलर्ट: फसलों के बचाव के लिए किए जाएं सभी आवश्यक उपाय
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

टिड्डी दल को लेकर सीएम बघेल का अलर्ट: फसलों के बचाव के लिए किए जाएं सभी आवश्यक उपाय

By @dmin Published May 28, 2020
Share
सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल
सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिड्डी दल के संभावित प्रकोप से फसलों के बचाव के लिए समय पूर्व सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश कृषि, उद्यानिकी, वन विभाग सहित राज्य के जिला कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि टिड्डी दल के छत्तीसगढ़ के जिलों में पहुंचने के पूर्व ही उसे भगाने के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती जिलों में टिड्डी दल के आगमन एवं उनके उड़ान भरने की दिशा पर निरंतर मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए हैं।

Contents
आकाश में उड़ते दिखें तों करें यह उपायछत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में बढ़ा खतराजिला स्तर पर निपटने यह है तैयारी

मुख्यमंत्री बघेल ने टिड्डी दल से बचाव के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित करने एवं पर्याप्त मात्रा में कीटनाशक दवाईयों की व्यवस्था करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा है कि फसल या पेड़ों पर टिड्डी या टिड्डी दल दिखे तो कृषि या राजस्व विभाग के अमले अथवा जिला नियंत्रण कक्ष या किसान हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर-18002331850 पर तत्काल सूचना दें, ताकि टिड्डी के प्रकोप की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय तत्परता से किए जा सके।

आकाश में उड़ते दिखें तों करें यह उपाय

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को टिड्डी दल को भगाने के लिए प्राकृतिक एवं परम्परागत उपाय अपनाने के समझाईश देने को कहा है। उन्होंने कहा है कि टिड्डी दल को खेत के आसपास आकाश में उड़ते दिखाई देने पर उनको उतरने से रोकने के लिए तुरंत खेत के आसपास मौजूद घास-फूस को जलाकर धुंआ करना चाहिए अथवा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से शोरगुल करने से टिड्डी दल खेत में न बैठकर आगे निकल जाता है।

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में बढ़ा खतरा

केन्द्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केन्द्र रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिड्डी दल हवा की बहाव की दिशा में आगे बढ़ता है। रायसेन से खण्डवा होते हुए मोरसी अमरावती महाराष्ट्र से 27 मई को ग्राम टेंमनी तालुका तुमसर जिला भंडारा के आस पास पहुंच चुका है। 28 मई को टिड्डी दल तुमसर महाराष्ट्र से खैरलांजी बालाघाट की ओर बढ़ रहा है। इस टिड्डी दल का छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती जिले राजनांदगांव, कबीरधाम की ओर बढऩे की संभावना है। इसके अलावा टिड्डी का दूसरा दल सिंगरौली मिर्जापुर की ओर बढ़ गया है। दोनों टिड्डी दलों का छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में आने की आशंका है। छत्तीसगढ़ राज्य के मुंगेली, बिलासपुर, गौरेला पेड्रा मरवाही, कोरिया, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिले की सीमाएं मध्यप्रदेश से लगी होने के कारण संवेदनशील है।

जिला स्तर पर निपटने यह है तैयारी

संचालक कृषि द्वारा टिड्डी दल की निगरानी एवं नियंत्रण के लिए राज्य, संभाग एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष एवं नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ में जायद की फसलें, सब्जियां एवं फल आदि लगी हुई है। जिन्हें टिड्डी दल से नुकसान की संभावना है। कृषि संचालक ने जिलों के सभी कृषि उप संचालकों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर कीट नियंत्रण करने के निर्देश दिए है। राज्य में टिड्डी दल के प्रवेश की संभावना को ध्यान में रखते हुए राज्य के कृषकों को सूचित किया गया है कि टिड्डी दल ग्रीष्म कालीन फसलों को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही फलों और सब्जियों की नर्सरियों के लिए भी हानिकारक है। टिड्डी दल दिन के समय उड़ता रहता है और शाम 6 से 7 बजे के आसपास पेड़ों पर, झाडिय़ों में, फसलों आदि में बसेरा करता है और फिर सुबह 8 से 9 बजे के आसपास पुन: हवा की दिशा में उड़ान भरता है। टिड्डियों का दल विश्राम के दौरान फसलों को नुकसान पहुंचाता है। इनके विश्राम के समय ही नियंत्रण के उपाय किये जाने चाहिए। इसके नियंत्रण के लिए भारत सरकार द्वारा अनुशंसित दवाएं क्लोरोपायरीफास 20 प्रतिशत, ई.सी. 1200 मिली., या डेल्टामेथ्रिन 2.8, ई.सी. 500 मिली. या लैम्डासायहेलोथ्रिन 5 प्रतिशत ई.सी. 500 मिली. या डाइफ्लूबेंजुरान, फिप्रोनिल, मैलेथयान, आदि कीटनाशकों को 500 लीटर पानी में घोल बनाकर सुबह 4 से 9 बजे तक छिड़काव करना चाहिए।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin May 28, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी चाइना की दोहरी चाल…बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी
Next Article Number of deaths from corona reached 150 in Chhattisgarh भारत कोविड-19 के 4 वैक्सीन पर कर रहा काम, अक्टूबर तक मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?