ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने कहा: कोरोना का बढ़ता संक्रमण लोगों की लापरवाही का नतीजा, बचाव के लिए लोगों की दी यह नसीहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने कहा: कोरोना का बढ़ता संक्रमण लोगों की लापरवाही का नतीजा, बचाव के लिए लोगों की दी यह नसीहत

By @dmin
Published: July 30, 2020
Share
Constitution of committee under the chairmanship of Chief Secretary
Constitution of committee under the chairmanship of Chief Secretary
SHARE

लॉकडाउन की स्थिति से बचने सुरक्षा और बचाव के नियमों का पालन जरूरी

रायपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा। सीएम बघेल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के लिए लोगों की लापरवाही बहुत हद तक जिम्मेदार है। उन्होंने त्योहारी सीजन में लोगों को और अधिक एहतियात बरतने की सलाह दी।

Contents
  • लॉकडाउन की स्थिति से बचने सुरक्षा और बचाव के नियमों का पालन जरूरी
  • प्रदेश में कोरोना अन्य राज्यों के मुकाबले नियंत्रण में
  • चिकित्सक पूरे समर्पण से कर रहे कोरोना मरीजों का ईलाज
  • सीएम की अपील, स्थिति की गंभीरता को समझे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये शहरों में लॉकडाउन का निर्णय लेना पड़ा है। आप सभी इस लॉकडाउन को गंभीरता से ले। लॉकडाउन से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर लोग सुरक्षा और बचाव के लिये नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से बचा नहीं जा सकता है। यह समय मेरे लिये, आपके लिये चिंतित होने, बीमारी से सावधान रहने और बचाव के उपायों को गंभीरता से लेने का समय है।

प्रदेश में कोरोना अन्य राज्यों के मुकाबले नियंत्रण में

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं अपने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को लेकर आपके समक्ष आया हूं। छत्तीसगढ़ में कोरोनो संक्रमण अन्य राज्यों के मुकाबले नियंत्रण में जरूर है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में क्रमश: बढ़ोत्तरी हो रही है। यह सब अनलॉक के दौरान सावधानी और बचाव के उपाय नहीं अपनाने के कारण हुआ है। छत्तीसगढ़ में कोरोना पीडि़तों का रिकवरी दर बेहतर है और मृत्यु दर काफी कम है। श्री बघेल ने कहा कि हम देश के अनेक राज्यों से बेहतर कर रहे है। आपके सहयोग से कोरोना संक्रमण से बचाव की दिशा में और बेहतर करेंगे। फिलहाल राज्य में रोजाना पांच हजार से अधिक सैंपलों की जांच हो रही है। शीघ्र ही इसे बढ़ाकर दस हजार तक करने का लक्ष्य है।

चिकित्सक पूरे समर्पण से कर रहे कोरोना मरीजों का ईलाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में चिकित्सक पूरे समर्पण से कोरोना मरीजों का ईलाज कर रहे है। इलाज के बाद अब तक बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके है। राज्य के आठ क्षेत्रीय और 22 जिला स्तरीय अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। सभी कोविड अस्पतालों में मास्क, पीपीई किट, ट्रिपल लेयर मास्क, वीटीएम और जरूरी दवाईयों के पर्याप्त संख्या में इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। मैंने अधिकारियों को आक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के बारे में भी निर्देशित किया है। मेरा आप सब से आग्रह है कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क पहने, बार बार हाथ धोते रहे, लोगों से दूरी बनाये रखे, भीड़भाड़ करने से बचे। अगर हम यह सब करेंगे तो कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने में सफल होंगे। राज्य शासन, हमारे सारे विभाग, चिकित्सक, सफाईकर्मी, पुलिस आदि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने और उपचार में लगे है। लेकिन अगर आप सावधानी नहीं रखेंगे, बचाव के उपायों का पालन नहीं करेंगे तो फिर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम मुश्किल होगी।

सीएम की अपील, स्थिति की गंभीरता को समझे

सीएम बघेल ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि कुछ स्थानों पर लोग सैम्पल लेने जा रहे स्वास्थ्य कर्मियों के दल का विरोध कर रहे है, उन्हें जांच करने से रोक रहे। मेरा आपसे निवेदन है कि आप स्थिति की गंभीरता को समझे। ये सब आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए है। हमें स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद और रक्षाबंधन के पर्व समीप आ रहें है। आप सबको इन पर्व की शुभकामनाएं। पर्व को मनाते समय यह ध्यान रखे की हम केवल अपने घर, परिवार के लोगों के साथ ही यह पर्व मनाये। कोरोना से बचाव के लिये ऐसा करना जरूरी है। हमें अपने सामाजिक दायित्व का पालन करते हुए भीड़भाड़ करने से बचना होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब स्थिति की गंभीरता को समझेंगे और कोरोना संक्रमण को रोकने में सहयोग देंगे।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से की राज्य में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा…. मुख्यमंत्री ने कहा सितंबर, 2023 तक छत्तीसगढ़ के हर घर में होगा नल
सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, निजी नौकरी में 75 फीसदी आरक्षण का कानून रद्द
Big news : छत्तीसगढ़ के इस गांव में मिली पांडुवंशी काल की बुद्ध प्रतिमा, शिवलिंग और खण्डित सीलबट्टे भी मिले
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में सबसे बड़ा उछाल: पिछले 24 घंटे में सामने आए 83883 नए मामले….. 38 लाख के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
माही विज को जान का खतरा: कुक बोला- खंजर से मार दूंगा एक्ट्रेस ने कहा- अपनी और परिवार की सेफ्टी के लिए डरी हुई हूं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Now cases of corona infections in the country set a new record छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 314 नए मामलों की पुष्टि, चार मरीजों नें तोड़ा दम
Next Article पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रही भाजपा: श्रीमती तुलसी साहू भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा: राफेल कांग्रेस की देन, वायुसेना को बधाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?