ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई पहुंचे सीएम बघेल, कहा- भाजपा काम नहीं कनफ्यूजन पैदा करती है, टाउनशिप में हाफ बिजली बिल पर कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

भिलाई पहुंचे सीएम बघेल, कहा- भाजपा काम नहीं कनफ्यूजन पैदा करती है, टाउनशिप में हाफ बिजली बिल पर कही यह बात

By Mohan Rao
Published: July 24, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश रविवार रात को भिलाई पहुंचे। कला मंदिर सिविक सेंटर में आयोजित डॉ खूबचंद बघेल की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने भाजपा पर हमाला बोला। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा काम नहीं करती बल्कि कन्फ्यूजन पैदा करती है। हाउस लीज के रजिस्ट्रेशन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा वाले पैसा ले लिए और मालिक भी नहीं बनाया, हम तो अभी रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टाउनशिप के लोगों को भी जल्द बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा। कैबिनेट में इसे रखा जाएगा और पूरे भिलाई वासियों को इसका लाभ दिया जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कला मंदिर में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कहा कि डॉ खूबचंद बघेल बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने देश की आजादी के समय महात्मा गांधी जी के साथ छुआछुत का समाज में विरोध किया। डॉ. बघेल ने छुआछुत पर नाटक लिखकर कलाकार के रूप में काम भी किया। समाज के कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलन्द की। डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ के पहले स्वप्नदृष्टा थे। छत्तीसगढ़ के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे एक कुशल संगठक, चिकित्सक, किसानों के हितैषी, सहकारिता आंदोलन के अग्रणी, लेखक और अच्छे कलाकार भी थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया। उनकी मां और पत्नी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहीं। देश की आजादी का समय हमारे राष्ट्र के नवनिर्माण का काल था। उस समय यह प्रश्न था कि एक नए भारत में छत्तीसगढ़ को भारत के नक्शे पर कैसे उभारा जाए। छत्तीसगढ़ के लोगों के जो सवाल हैं उनका समाधान कैसे ढूंढा जाए। डॉ. खूबचंद बघेल ने कहा कि इन सभी सवालों का एक ही समाधान है और वह यह कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बने। छत्तीसगढ़ बनने में कई महापुरुषों ने अपना योगदान दिया और हमें आज यह नया राज्य मिला है।

पुरखों की उम्मीदों को पूरा करने का कर रहे हैं काम
सीएम बघेल ने कहा कि राज्य बनने के बाद हमारे पुरखों की जो उम्मीदें थी हम उन्हीं उम्मीदों को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की जड़ता को सुधारने के लिए कोई न कोई सामने आता है, जो काम करता है समाज में उसको याद किया जाता है। डॉ खूबचन्द बघेल भी ऐसे व्यक्तिव में से एक है। उन्होंने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को जगाने का काम किया। उनका सोच बहुत विस्तृत था। छत्तीसगढ़ राज्य की सोच भी इसमें शामिल रहा। आज छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीगसढ़ियों को सही मायने में राज्य बनने का अहसास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शराब बंदी समाजिक जागरूकता से ही सम्भव हो सकता है। अन्य नशाबंदी के लिए भी प्रयास होना चाहिए।

समाज को दिशा देने का काम सभी क्षेत्रों में हो : ताम्रध्वज साहू
समारोह के विशिष्ठ अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने सम्बोधन में कहा कि  समाजिक संगठन के माध्यम से हर क्षेत्र में हस्तक्षेप किया जा सकता है। समाज को दिशा देने का काम सभी क्षेत्रों में होना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचन्द बघेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए बातों को नई पीढ़ी को हस्तांतरित करना है। सांसद श्री विजय बघेल ने डॉ बघेल के स्वप्न के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में सभी का आह्वान किया। विधायक देवेन्द्र यादव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक अरूण वोरा, भिलाई महापौर नीरज पाल, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, पूर्व महापौर नीता लोधी आदि उपस्थित रहे।

समाज के विशिष्ठजनों व विद्यार्थियों का सम्मान
समारोह में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ. लाखेशचंद्र मड़रिया को समाज की ओर से माटीपुत्र सम्मान औऱ बीएसपी से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को तथा समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। कुमारी किरण वर्मा, कुमारी यमुना चक्रधारी को नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रेरणा सम्मान 11 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने कर कमलों से डॉ. मढ़रिया को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया। समारोह में वाद्य संगीत मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कुमारी प्रांजलि विनायक ने मुख्यमंत्री को खुद के द्वारा बनाये मुख्यमंत्री का फोटो भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समाज के अध्यक्ष कोमल धुरन्धर को भी सेवानिवृत्ति सम्मान प्रदान किया।

छाती में लगी गोली फेफड़ों को चीरते हुए हृदय के दाएं वेंट्रिकल में जा धँसी, अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग ने ओपन हार्ट सर्जरी कर निकाली गोली
न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के बीच कांटे की टक्कर, कीवियों की हार चाहेगा पाकिस्तान
आयुक्त का फरमान स्वच्छता पहले पायदान पर… सार्वजनिक शौचालय में सुविधाओं का अभाव, ठेकेदार पर जुर्माना… केयर टेकर भी नदारद
CM के बाद विधायक देवेंद्र ने भी खाया सोटा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए सहा दर्द, देखिए Video
अचानक विपरीत दिशा में चलने लगी दिल्ली से टनकपुर आ रही पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेजी से फैल रहा आई फ्लू, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 17 बच्चे फ्लू के चपेट में तेजी से फैल रहा आई फ्लू, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 17 बच्चे फ्लू के चपेट में
Next Article मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शारीरिक हिंसा के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने किया बस्तर बंद, व्यापारियों नें समर्थन में बंद रखी दुकानें मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शारीरिक हिंसा के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने किया बस्तर बंद, व्यापारियों नें समर्थन में बंद रखी दुकानें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?