ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हरियाणा में भी लखीमपुर कांड? किसानों का दावा- नारायणगढ़ में बीजेपी सांसद ने चढ़ाई प्रदर्शनकारियों पर गाड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हरियाणा में भी लखीमपुर कांड? किसानों का दावा- नारायणगढ़ में बीजेपी सांसद ने चढ़ाई प्रदर्शनकारियों पर गाड़ी

By @dmin
Published: October 7, 2021
Share
हरियाणा में भी लखीमपुर कांड? किसानों का दावा- नारायणगढ़ में बीजेपी सांसद ने चढ़ाई प्रदर्शनकारियों पर गाड़ी
हरियाणा में भी लखीमपुर कांड? किसानों का दावा- नारायणगढ़ में बीजेपी सांसद ने चढ़ाई प्रदर्शनकारियों पर गाड़ी
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। लखीमपुर में हिंसा की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी है कि किसानों ने दावा किया है कि हरियाणा के नारायणगढ़ में भी उसी तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई है। अंबाला के पास नारायणगढ़ में प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि बीजेपी सांसद नायब सैनी की कार कुछ प्रदर्शनकारियों पर चढ़ाने की कोशिश की गई, जिसमें एक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नारायणगढ़ में बीजेपी विधायक संदीप सिंह और कुरुक्षेत्र के बीजेपी सांसद नायब सैनी का एक कार्यक्रम था। किसानों को जब इसकी सूचना मिली तो बीजेपी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। बड़ी संख्या में पुलिस की भी तैनाती की गई थी।

कथित हादसे के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किसानों को बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता की गाड़ी ने उनके एक साथी को कुचल दिया है। किसानों से बड़ी संख्या में पहुंचने और प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की जा रही है। इसमें यह भी कहा जा रहा है कि यूपी वाली घटना को यहां अंजाम दिया गया है। श्रीकंचनपथ ऑनलाईन इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

I have just received this video from Narayangarh in Ambala district. There is another shameful case like #LakhimpurKheri.
BJP MP Nayab Saini's convoy has RAMMED the car over farmers who were protesting. One of our farmer's is v critical & taken to the hospital.#Lakhimpur_Kheri pic.twitter.com/UpVwBn7Ceb

— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) October 7, 2021

पिछले रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की गाड़ी से कुचलकर 4 किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद किसानों के उपद्रव में भी कुछ लोगों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। एक पत्रकार और केंद्रीय मंत्री के चालक समेत 8 लोगों की मौत हुई। किसानों का आरोप है कि गाड़ी केंद्रीय मंत्री के बेटे ने चढ़ाई। लखीमपुर खीरी कांड को लेकर बीजेपी सरकार पर विपक्ष हमलावर है।

सीएम बघेल का ट्वीट : मोहन मरकाम लेंगे मंत्रीपद की शपथ, भाजपा पर तंज, कहा- खुद को गीला होने से बचाए
खान-पान और जीवनशैली में प्रकृति के विरुद्ध जाने से बचें- राज्यपाल रमेन डेका
सीएम साय का संकल्प : विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विकास को मिलेगी नई रफ्तार
चन्ना केशवलू बने बीएसपी ठेका प्रकोष्ठ के संयोजक, ठेका श्रमिकों की हर समस्या और उसके समाधान के लिए जारी रहेगा संघर्ष
मजदूर कांग्रेस ने डीआरएम को लिखा पत्र: रायपुर की जगह इस रेलवे स्टेशन से चलाया जाए रायपुर-कोरबा स्पेशल ट्रेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, मेनका और वरुण गांधी सूची से बाहर भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, मेनका और वरुण गांधी सूची से बाहर
Next Article State Backward Classes Commission chairman took charge: Home Minister Tamradhwaj Sahu राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बोले राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अपने कार्य को व्यापक और विस्तारित करने की जरूरत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?